Ram Mandir प्राण-प्रतिष्ठा पर महाकाल का विशेष श्रृंगार, भगवान का दिखा अद्भुत स्वरूप

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्सव मनाया जा रहा है। धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान विशेष पूजा अर्चना हुई। साथ ही भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार भी किया गया, जिसमें रामलाल का सुंदर स्वरूप दिखाई दिया।

22 जनवरी को अयोध्या की पावन धरा पर श्री रामलल्ला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण से दोपहर 12 बजे से श्री राम जी की भव्य आरती की जायेगी। साथ ही सायं में दीपोत्सव मनाया जाएगा।

Ujjain

मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर जी की प्रातःकालीन होने वाली भस्मार्ती में बाबा महाकाल का महापूजन जिसके अंतर्गत फलो के रस से अभिषेक एवं भगवान श्रीराम को प्रिय खिरान का भोग लगाया जाकर आरती उपरांत श्रद्धालुओं में वितरण किया जाएगा। साथ ही नंदी मण्डपम् एवं गणेश मण्डपम् के प्रथम 03 बैरिकेट में प्रातः 08:00 बजे से प्रातः 10:00 बजे तक भगवान श्रीराम का संकीर्तन प्रख्यात कलाकारो द्वारा किया जावेगा। नंदी मण्डपम् एवं गणेश मण्डपम् के प्रथम 03 बैरिकेट में प्रातः 11:00 बजे से शिवराम स्तुति की जावेगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दोपहर 12:30 बजे भगवान श्रीराम जी की महाआरती एवं प्रसाद वितरण, आरती के दौरान मंदिर परिसर में ड्रोन से पुष्प वर्षा की जावेगी।

शिखर दर्शन स्थल एवं कोटीतीर्थ कुण्ड के चारो ओर सायं 07:00 बजे 01 लाख दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साथ ही शिखर दर्शन स्थल एवं कोटीतीर्थ कुण्ड के चारो ओर सायं 07:00 बजे 01 लाख दीप प्रज्जवलन किये जायेंगे।शिखर दर्शन स्थल एवं कोटीतीर्थ कुण्ड के चारो ओर सायं 07:00 बजे 01 लाख दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम । शिखर दर्शन स्थल पर दीपो से "जय श्री राम" लिखा जाएगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सायं 07:30 बजे से प्रख्यात भजन संध्या आयोजित की गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर से रात्रि 08:00 बजे आकर्षक एवं भव्य आतिशबाजी की जाएगी। भगवान श्री महाकालेश्वर जी की त्रिकाल आरतियों के दौरान प्रत्येक आरती में 05 क्विंटल पुष्पों से पुष्प वर्षा, आकर्षक पुष्प एवं विद्युत सज्जा की जाएगी। मंदिर प्रांगण में एल.ई.डी. के माध्यम से रामजन्मभूमि के सजीव प्रसारण को दिखाया जाएगा।

ये भी पढ़े- Indore news: दिवाली जैसा सजा शहर, हर एक चौराहा रोशन हुआ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+