MP news: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नीमच स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, बारीकी से की व्यवस्थाओं की जांच

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश के अपने हाल ही के दौरे के दौरान नीमच स्टेशन पर यात्री सुख, सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता भी उपस्थित थे।

उनके साथ पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र, रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार तथा प्रधान कार्यालय और मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके बादए माननीय रेल मंत्री ने नीमच, रतलाम, नागदा खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

Ujjain

नीमच स्टेशन का निरीक्षण किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नीमच स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र के साथ पश्चिम रेलवे पर चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की है। उन्होंने स्टेशन पर एक स्टेशन-एक उत्‍पाद स्टॉल का दौरा किया, और उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की, तथा साथ ही इसकी बिक्री के बारे में भी जानकारी ली। वैष्णव ने स्टॉल विक्रेताओं से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने पर बल दिया। उन्होंने स्वयं नीमच में ओएसओपी स्टॉल और कैटरिंग स्टॉल से खरीदे गए उत्पादों का डिजिटल भुगतान करके उन प्रयासों का नेतृत्व किया।

कार्य का निरीक्षण किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नीमच, रतलाम खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री ने नीमच, रतलाम खंड पर पिपलिया यार्ड के पास समपार ;एलसीद्ध संख्‍या 141 के स्थान पर बनाए जा रहे नए रोड ओवर ब्रिज के चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। रेल मंत्री ने रेलवे के युवा अधिकारियों से भी बातचीत की और उनसे रेलवे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। रेल मंत्री ने उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने और रेलवे के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रोत्साहित कियाए जिससे 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। वैष्णव ने रतलाम स्टेशन पर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ट्रेन से पुरी जाने वाले भक्तों को यादगार और सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़े- INDIA या BHARAT के सवाल पर CM Shivraj का जवाब- भारत तो पहले भी था, है, और रहेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+