INDIA या BHARAT के सवाल पर CM Shivraj का जवाब- भारत तो पहले भी था, है, और रहेगा

इन दोनों देश में भारत और इंडिया नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच अब सियासत का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ रहा है, तो वहीं दिग्गज नेताओं के बयान भी इस मामले पर आने लगे हैं। हाल ही में इंदौर आए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इंदौर में जब सीएम शिवराज सिंह चौहान से इस मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, भारत तो भारत है पहले भी था है, और भारत ही रहेगा।

Indore

इंदौर से खंडवा रवाना हुए सीएम शिवराज

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर संभाग के खंडवा से निकली जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने इंदौर आए थे, जहां वे इंदौर से खंडवा के लिए रवाना हुए, यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ जन आशीर्वाद यात्रा में हिस्सा लिया। वहीं इंदौर से खंडवा जाते वक्त पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भारत और इंडिया नाम को लेकर चल रही चर्चाओं के सवाल पर अपना जवाब दिया था। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि, भारत और इंडिया नाम को लेकर चल रही चर्चाओं का आने वाले वक्त में सियासत पर कितना असर पड़ता है।

देश के नाम पर सियासत

इन दिनों देश का नाम भारत होना चाहिए, या इंडिया, इसको लेकर लगातार बहस जारी है, जहां इंडिया और भारत के विवाद पर केंद्र सरकार ने नाम बदलने के बाद को कोरी अफवाह करार दिया है। उधर, इसे लेकर सियासत का सिलसिला भी जारी है, जहां बीजेपी ने इसे लेकर अब विपक्ष पर निशाना साधा और पूछा कि, आखिर नाम बदलने से उन्हें परेशानी क्या है। दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब 8 से 10 सितंबर के बीच होने वाली जी-20 देश की बैठक के दौरान 9 सितंबर को भारत के राष्ट्रपति ने देश के गणमान्य लोगों को एक का निमंत्रण भेजा, जिसमें प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा हुआ था। इस बीच विदेश मंत्रालय ने भी पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत लिख दिया, जिसके बाद यह सिलसिला शुरू हो गया।

ये भी पढ़े- Neemuch news: BJP कीआ पथराव, VD जन आशीर्वाद यात्रा पर हु Sharma ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+