MP में राहुल गांधी की यात्रा आने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, जानिए नूरी खान ने क्यों दिया इस्तीफा?
Noori Khan Resigns: राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) 2 मार्च को मुरैना के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
कांग्रेस की मुस्लिम नेत्री नूरी खान ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। नूरी खान ने अपना इस्तीफा जीतू पटवारी को भेज दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पर लिखा है कि मैं कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे रही हूं।

नूरी खान पिछले 25 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पद संभाले। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की सहयात्री रहीं नूरी ने अपना इस्तीफा न्याय यात्रा से चंद दिनों पहले दिया है। जिसके कई अहम मायने हैं।
जानिए कौन हैं नूरी खान: नूरी खान महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष और नीमच जिले की संगठन प्रभारी थीं। उज्जैन निवासी नूरी खान की बेधड़क नेत्री और जनहित के मुद्दों मुखर आवाज रखने वालों के रूप में है। कांग्रेस में ऐसी नेत्रियां कम ही नजर आती हैं।
नूरी खान का राजनीतिक सफर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को लिखे पत्र में नूरी खान लिखा कि पिछले 25 सालों से वह कांग्रेस के लिए काम कर रही हैं। पार्टी के कई अहम पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। नूरी खान के राजनीति की शुरुआत कॉलेज टाइम छात्र नेत्री के तौर पर हुई है। एनएसयूआई में वह उज्जैन जिले की अध्यक्ष भी रही हैं।
गौरतलब है कि नूरी खान उज्जैन की रहने वाली हैं। महिला कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बनाए जाने से भी वह नाराज हो गई थीं। उस समय भी उन्होंने इस्तीफा दिया था। बाद में मना लिया गया था। उज्जैन में वह काफी सक्रिय रहती हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पहली बार वह पैदल भी चली थीं। उनके यात्रा के प्रवेश करने से पहले उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
नूरी खान ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खडग़े, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, जितेन्द्र भंवर सिंह, राजीव सिंह संगठन प्रभारी और केसी वेनूगोपाल को भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications