Ujjain news: पंचक्रोशी यात्रा की तैयारी, कलेक्टर और एसपी ने जाना व्यवस्थाओं का हाल
उज्जैन में पंचक्रोशी यात्रा शुरू होनी है, जिसे लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां कलेक्टर और एसपी ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया है.

Recommended Video

धार्मिक नगरी उज्जैन में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने मय प्रशासनिक अमले के पंचक्रोशी मार्ग का भ्रमण किया। सर्वप्रथम अधिकारीगण श्री नागचंद्रेश्वर मन्दिर पहुंचे, जहां से पंचक्रोशी यात्रा का शुभारम्भ होता है। कलेक्टर ने वहां की जाने वाली बेरिकेटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। मन्दिर के आसपास स्थित घरों के समीप बिजली के तारों को व्यवस्थित कराने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये। कलेक्टर ने उंडासा उप पड़ाव स्थल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कहा कि पंचक्रोशी यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये।
कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश
कलेक्टर ने पिंगलेश्वर पड़ाव स्थल पहुंचकर पंचक्रोशी यात्रा की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक ली। पीएचई को पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। यहां सीईओ जनपद पंचायत उज्जैन द्वारा जानकारी दी गई कि बुधवार शाम तक समस्त स्थल पर टेन्ट लगा दिये जायेंगे। विभिन्न पड़ाव और उप पड़ाव स्थलों पर अस्थाई शौचालयों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। विभिन्न स्थानों पर एम्बुलेंस और मेडिकल टीम की तैनाती करने के लिये कहा गया। कलेक्टर ने कहा कि, एमपीईबी के अधिकारी एक बार सभी पड़ाव स्थलों पर पहुंचकर वहां बिजली के तारों को व्यवस्थित करवायें।
बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिए
पिंगलेश्वर मन्दिर में बेरिकेटिंग लगाये जाने और मन्दिर के बाहर से श्रद्धालुओं की परिक्रमा करवाये जाने के बारे में जानकारी बैठक में दी गई। कलेक्टर ने इसके पश्चात त्रिवेणी शनि मन्दिर परिसर का निरीक्षण किया। जानकारी दी गई कि पंचक्रोशी यात्रा के दौरान यहां भी काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने त्रिवेणी घाट पर बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिये। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक करोहन, नलवा एवं बिलकेश्वर पड़ाव स्थल पर पहुंचे। कलेक्टर ने कहा कि, सभी स्थानों पर शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों की राउण्ड द क्लॉक ड्यूटी लगाई जाये। उन्होंने नलवा में पड़ाव स्थल के समीप बनाये गये कुए के आसपास बेरिकेटिंग करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये।
ये भी पढ़े- Dewas news: प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ली समीक्षा बैठक, इन मुद्दों पर हुआ मंथन












Click it and Unblock the Notifications