Dewas news: प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ली समीक्षा बैठक, इन मुद्दों पर हुआ मंथन
देवास दौरे पर आई प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, जल जीवन मिशन, एक जिला एक उत्पाद, सीएम राइज और उपार्जन की समीक्षा बैठक ली।

Dewas जिले के दौरे पर आई जिले की प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, जल जीवन मिशन, एक जिला एक उत्पाद, सीएम राइज और उपार्जन की समीक्षा बैठक ली। बैठक में खण्डवा सासंद ज्ञानेश्वर पाटील, देवास विधायक गायत्री राजे पवार, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे, बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी सम्पत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने समीक्षा बैठक में एमपीईबी के अधीक्षण यंत्री आर सी जैन को बैठक में उपस्थित नहीं होने पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की समीक्षा कर जिले में पंजीयन में हुई प्रगति की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री सिंधिया ने कहा कि, घर-घर जाकर योजना का प्रचार प्रसार करें। काई भी पात्र महिला योजना में छूटे नहीं इसका विशेष ध्यान रखें। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में पंजीयन और सुविधा शिविर लगातार आयोजित करते रहे। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में जिले में पोर्टल पर अब तक लगभग 01 लाख 80 हजार पंजीयन हो गये है।
नल जल योजना की समीक्षा
प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने जल जीवन मिशन की समीक्षा कर जिले में नल जल योजना में किये गये कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री सिंधिया ने कहा कि, नल जल योजनाओं को बरसात से पहले समय सीमा में पूर्ण करें। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, जिले में जहां आवश्यकता है वहां पानी के लिए बोरिंग करें, जहां पाइप लाइन डालने के लिए सड़के खुदी है, उन सड़कों को बरसात से पूर्व ठीक करें, जो योजनाएं पूर्ण हो गई है, उन्हें शीघ्र चालू करें।
बांस उत्पादन को लेकर दिए निर्देश
प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने एक जिला एक उत्पाद की समीक्षा कर, जिले में बांस का रकबा बढ़ाने के लिए की गई कार्यवाहियों की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री सिंधिया ने कहा कि जिले के किसानों को बांस उत्पादन के लिए जागरूकर करें। किसानों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करें और बांस की खेती के संबंध में किसानों को जानकारी दें। बैठक में बताया गया कि जिले में बांस का रकबा बढ़ाने के लिए जिले में 01 लाख हैक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को बांस की खेती के प्रति जागरूक करने के लिए विकासखण्ड स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: मंत्री तुलसी सिलावट ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, दिए ये दिशा-निर्देश












Click it and Unblock the Notifications