Indore के साथ ही Ujjain भी आएंगे प्रवासी मेहमान, व्यवस्था को लेकर CM Shivraj ने दिए निर्देश

Prawasi bhartiya sammelan की तैयारी जारी है, इस बीच धार्मिक नगरी उज्जैन आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि भगवान श्री महाकालेश्वर मन्दिर के आन्तरिक परिसर को दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाये।

indore

Prawasi bhartiya sammelan की तैयारी जारी है, इस बीच धार्मिक नगरी उज्जैन आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि भगवान श्री महाकालेश्वर मन्दिर के आन्तरिक परिसर को दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाये। इसी के साथ उन्होंने मन्दिर एवं श्री महाकाल महालोक परिसर की स्वच्छता को इन्दौर से भी बेहतर बनाने तथा वीआईपी दर्शन के कारण आम दर्शन बाधित न हो यह सुनिश्चित करने के लिये कहा है। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिये हैं कि श्री महाकाल महालोक के प्रथम एवं द्वितीय चरण में तैयार होने वाले लेजर शो को इतना आकर्षक बनाया जाये जिससे लोग उसको रूककर देखें। मुख्यमंत्री चौहान ने त्रिवेणी संग्रहालय के बैठक कक्ष में 778.86 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण के कार्यों की समीक्षा की एवं दिशा-निर्देश दिये।

उज्जैन की छवि विश्वभर में लोकप्रिय करने का अवसर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्री महाकाल महालोक परियोजना दिनों दिन लोकप्रिय होती जा रही है। इस लोकप्रियता में चार चांद लगाने एवं उज्जैन की छवि विश्वभर में लोकप्रिय करने का दुर्लभ अवसर जनवरी-2023 में आ रहा है। इस अवसर का लाभ लेकर हमें अमेरिका, इंगलैंड सहित अन्य यूरोपीय देशों में उज्जैन की छवि को लोकप्रिय करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, जनवरी 2023 में इन्दौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इंवेस्टर मिट एवं जी-20 देशों के सदस्यों की अध्यक्षता के कार्यक्रम को करने का अवसर मध्य प्रदेश को मिल रहा है। इस अवसर पर बड़ी तादाद में फॉरेन के विदेशी डेलीगेट्स, देश के उद्योगपति व मीडिया के लोग इन्दौर के साथ-साथ उज्जैन के श्री महाकाल महालोक आने के लिये इच्छुक हैं। हमें उज्जैन की सेवा, समर्पण व यहां की अतिथि सत्कार की परम्परा को लेकर नई छवि का निर्माण करना है, जिससे लोग बाहर जाकर उज्जैन के बारे में सकारात्मक चर्चा करें और श्री महाकाल महालोक आने के लिये अन्य लोगों को प्रेरित करें।

दोनों चरणों की कुल लागत 1174.73 करोड़

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने एक-एक कर द्वितीय चरण के अधिकांश कार्य जून-2023 में पूरे कर लिये जायेंगे। कलेक्टर ने सभी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय चरण में महाराजवाड़ा परिसर का उन्नयन तथा हैरिटेज धर्मशाला के पुनरउपयोग का कार्य, महाराजवाड़ बेसमेंट पार्किंग एवं वेण्डर क्षेत्र का निर्माण, नीलकंठ वन मार्ग का विकास, नीलकंठ वन का विकास, रूद्र सागर पुनरूद्धार एवं छोटा रूद्र सागर लेकफ्रंट का निर्माण, रूद्र सागर पर पैदल पुल का निर्माण, शिखर दर्शन, आपातकालीन प्रवेश तथा निर्गम मार्ग, लेजर एवं वाटर स्क्रीन शो, श्री महाकालेश्वर मन्दिर में भूमिगत प्रतीक्षालय, श्री महाकालेश्वर मन्दिर परिसर का फसाड, आन्तरिक परिसर का विकास, नन्दी हॉल का सौंदर्यीकरण, महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में महाराजवाड़ा परिसर का सम्मिलन, श्री महाकाल लोक स्थित स्टेचू प्लांटर का संरक्षण, मन्दिर पहुंचने हेतु चार सुगम मार्ग, हरिफाटक पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी एवं एक्सेस नियंत्रण प्रणाली, रामघाट का सौंदर्यीकरण, त्रिवेणी संग्रहालय का विस्तार, दान द्वारा धर्मशाला एवं अन्नक्षेत्र का निर्माण, उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मन्दिर तक रोप-वे, पुलिस थाना तथा पुलिस क्वाटर का विस्थापन, त्रिवेणी संग्रहालय के सामने पार्किंग भोजनशाला का विस्तार शामिल है। द्वितीय चरण के उक्त सभी निर्माण कार्यों की कुल लागत 778 करोड़ रुपये है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि प्रथम चरण के 351.55 करोड़ एवं लोकार्पण के पूर्व के 44.32 करोड़ के कार्यों (नूतन स्कूल, गणेश नगर स्कूल, सौर ऊर्जा संयंत्र एवं फर्नीचर) सहित परियोजना के दोनों चरणों की लागत 1174.73 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़े- Ujjain : विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए CM Shivraj, महाकाल लोक में 5G सेवा का शुभारंभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+