Ujjain : विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए CM Shivraj, महाकाल लोक में 5G सेवा का शुभारंभ

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चारधाम मन्दिर के समीप आयोजित किये जा रहे विराट सन्त सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी सन्तों का सम्मान किया और आशीर्वाद लिया।

ujjain

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चारधाम मन्दिर के समीप आयोजित किये जा रहे विराट सन्त सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी सन्तों का सम्मान किया तथा स्वामी परमानंद गिरिजी महाराज, सन्त शान्तिस्वरूपानंदजी, साध्वी रितंभरा, सन्त बालकानंदजी महाराज, विशोकानंदजी महाराज, विश्वआत्मानंदजी महाराज, महन्त ज्ञानदेवजी महाराज, आत्मानंद सरस्वतीजी महाराज, चिदंबरानंदजी महाराज, जगदप्रकाशजी महाराज, दीर्घचेतनानंदजी महाराज, जितेंद्रानंद सरस्वतीजी महाराज, सेवानंद गिरिजी महाराज एवं अन्य सन्तों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सन्त समाज ने भेंटस्वरूप मुख्यमंत्री को भगवान श्री महाकालेश्वर का चित्र भेंट किया। उल्लेखनीय है कि, बुधवार को चारधाम मन्दिर के समीप स्थित अखंडाश्रम के संस्थापक बाल ब्रह्मचारी त्यागमूर्ति अखंडानंदजी महाराज का 55वा निर्वाण दिवस था।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि, वे त्यागमूर्ति अखंडानंदजी महाराज एवं अन्य सभी सन्तों को प्रणाम करते हैं। आज त्यागमूर्ति का निर्वाण नहीं बल्कि निर्माण है। सन्तों के चरणों में शान्ति मिलती है। एक नई ऊर्जा प्राप्त होती है। हम सभी का सौभाग्य है कि आज के दिन मध्य प्रदेश में 5जी नेटवर्क का शुभारम्भ निर्वाण दिवस पर हो रहा है। सन्त हमें संमार्ग पर चलने का सन्देश देते हैं। उनके आशीर्वाद से श्री महाकाल महालोक का निर्माण साकार रूप ले सका। इसके द्वितीय चरण के अन्तर्गत निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी अवन्तिकापुरी तीनों लोकों से न्यारी है।

शीघ्र गति से निर्माण कार्य चल रहे हैं

सीएम शिवराज ने कहा की, आदि गुरू शंकराचार्यजी के कारण भारतीय संस्कृति और सभ्यता की रक्षा हो सकी। उन्होंने चारों दिशाओं से हमारे देश को जोड़ने का कार्य किया। नर्मदा सेवा यात्रा के समय ओंकारेश्वर में आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा और अद्वैत वैदिक संस्थान बनाये जाने की योजना पर विचार किया गया। शीघ्र गति से उक्त निर्माण कार्य चल रहे हैं। आगामी जुलाई-अगस्त 2023 तक आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। सन्त हमें सद्बुद्धि दे, हमें संमार्ग पर चलायें, बस यही कामना है। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, विधायक पारस जैन, ओम जैन, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, राजपाल सिंह सिसौदिया, विशाल राजौरिया एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

ये भी पढ़े- MP weather update : मावठा गिरते ही बिगड़ा मालवा का मौसम, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+