भूलेंगे नहीं मालवा का अतिथि सत्कार...Ujjain में मिले प्यार और सम्मान से खुश प्रवासी भारतीय
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी मेहमानों ने धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए। साथ ही प्रवासी भारतीय मेहमानों ने महाकाल लोक का भ्रमण कर महाकाल लोक को भी निहारा।

प्रवासी भारतीय अतिथि गण के सम्मान में श्री महाकाल लोक त्रिवेणी परिसर में मालवा के आतिथ्य स्वरूप भोज का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 400 अतिथि सम्मिलित हुए।भोज में शामिल सभी प्रवासियों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की, और प्रवासी सम्मेलन के साथ उज्जैन श्री महाकाल लोक व श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के अनुभव को अलौकिक बताया। मंदिर समिति द्वारा सभी अतिथिगण को दुपट्टा ओढ़ाकर, प्रसाद व भगवान श्री महाकाल की सुंदर तस्वीर भेँट की गई। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी मेहमानों ने धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए। साथ ही प्रवासी भारतीय मेहमानों ने महाकाल लोक का भ्रमण कर महाकाल लोक को भी निहारा।
Recommended Video


केंद्रीय मंत्री ने भी किए दर्शन और पूजन
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भगवान श्री महाकाल के दर्शन किए। इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भाग लेने हेतु आये विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भगवान श्री महाकाल के दर्शन किये एवम पूजन अर्चन किया। पूजन शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा व आशीष पुजारी ने कराया। मंदिर में कलेक्टर आशीष सिंह व मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने विदेश मंत्री का सम्मान भगवान श्री महाकाल की तस्वीर व प्रसाद भेंट कर किया व दुपट्टा ओढ़ाया। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने "श्री महाकाल लोक'' का भ्रमण भी किया व प्रसन्नता जाहिर की। इसी तरह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया है।

लगातार जारी है दर्शन का सिलसिला
इंदौर के प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भाग लेने आए प्रवासी भारतीयों का भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के साथ ही "श्री महाकाल लोक" के भ्रमण का क्रम जारी है। मन्दिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि, मंगलवार को लगभग चालीस प्रवासी भारतीय प्रातः भस्म-आरती में सम्मिलित हुए। यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, मिडिल ईस्ट के प्रवासी बड़ी संख्या में दर्शन के लिए भी आए। सभी प्रवासियों ने कहा कि, उनके पास समय बहुत कम है, हम हमारी सांस्कृतिक धरोहर को आत्मसात करने उसे महसूस करने के लिए शीघ्र ही बड़े कार्यक्रम में समय निकालकर आवेंगे। प्रवासी भारतीयों के मार्गदर्शन हेतु जिला प्रशासन द्वारा "हेल्प-डेस्क"" डोम, गर्भगृह से दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं हेतु विशेष व्यवस्था, गाइड सुविधा के साथ ही ई-कार्ट से "श्री-महाकाल लोक" भ्रमण की व्यवस्था की गई है।

अतिथि सत्कार से हुए अभिभूत
इंदौर में 8 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है, यहां आने वाले प्रवासी भारतीयों से न केवल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उज्जैन के महाकाल लोक जाकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने का आह्वान किया है। उज्जैन में जिला प्रशासन एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्रवासी भारतीयों का पलक पावडे बिछा कर स्वागत किया जा रहा है, उन्हें भस्म आरती एवं भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। महाकालेश्वर पहुंचने वाले प्रवासी भारतीय इस अतिथि सत्कार से गदगद हैं, वे अभिभूत होकर कहते हैं कि इस तरह का स्वागत उनका पहले कहीं नहीं हुआ।
ये भी पढ़े- Pravasi bhartiya sammelan का समापन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों इन्हें मिला 'प्रवासी भारतीय सम्मान'












Click it and Unblock the Notifications