Pravasi bhartiya sammelan का समापन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों इन्हें मिला 'प्रवासी भारतीय सम्मान'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया गया.

Recommended Video

17 वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही सूरिनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया गया, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान से पुरस्कृत किया।

इन्हें मिला प्रवासी भारतीय सम्मान
डॉ. वैकुंठम अय्यर लक्ष्मणन को सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए 'प्रवासी भारतीय सम्मान' से सम्मानित किया गया। डॉ. एलेक्जेंडर मालियाकेल जॉन 'प्रवासी भारतीय सम्मान' से सम्मानित। ब्रुनेई के सरकारी अस्पतालों में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और एंडोस्कोपिक सेवाओं के विभाग की स्थापना में डॉ. जॉन का महत्वपूर्ण योगदान है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोफेसर दिलीप लाउंडो को कला एवं संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए 'प्रवासी भारतीय सम्मान' से सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रोफेसर संजीव मेहता को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए 'प्रवासी भारतीय सम्मान' प्रदान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रोफेसर जगदीश चेन्नुपति को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए 'प्रवासी भारतीय सम्मान' से सम्मानित किया।

दोनों देशों के राष्ट्रपतियों से की मुलाकात
इंदौर आई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों ही देशों के राष्ट्रपतियों से भेंट की, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी से भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर वार्तालाप की, तो वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली से भेंटकर विभिन्न मुद्दों पर वार्तालाप की है। उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा की, हमारे प्रवासी भाइयों और बहनों के लिए न केवल विस्तारित परिवार के सदस्यों के रूप में बल्कि भारत के विकास में जिम्मेदार हितधारकों के रूप में हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रहेगा।

राज्यपाल और सीएम ने की अगवानी
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर आई, जहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ स्थानिय जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए अगवानी की, 8 जनवरी से शहर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शुरु हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर आई, जहां एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अजा वित्त विकास निगम अध्यक्ष सावन सोनकर, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने राष्ट्रपति की अगवानी की है।
ये भी पढ़े- तुम्हारे बिना यह इंदौर बहुत सुना लगेगा...प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन पर बोले CM Shivraj












Click it and Unblock the Notifications