Ujjain: महाकाल सवारी में 'शाही' की जगह किस शब्द का हो प्रयोग, कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने बताया

उज्जैन में कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन व अभिषेक किया। पूजन राजेश पुजारी व आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया ।

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रदीप मिश्रा का समिति सदस्य राम पुजारी, महापौर मुकेश टटवाल, चंद्रप्रकाश शर्मा आदि द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया।

Indore

महाकाल दर्शन करने के बाद कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा कि, बहुत आनंद रहा, देश और विदेश में रहने वाले सनातनियों से कहना चाहूंगा कि, महाकाल की नगरी में आते रहें, और महाकाल का दर्शन करते रहें। इसके साथ ही शाही स्नान और शाही सवारी में उपयोग होने वाले शाही शब्द पर चल रहे विवाद को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि, अच्छा है, सनातन धर्म से जुड़ा शब्द लेकर आओ, बड़ा आनंद होगा।

बता दें कि, पिछले दिनों भगवान महाकाल की सवारी में सम्मिलित हुए प्रदेश के मुखिया CM डॉ. मोहन यादव ने शाही सवारी के स्थान पर राजसी सवारी शब्द का प्रयोग किया था, जिसके बाद से ही शाही शब्द पर विवाद गहरा रहा है। वहीं अब महाकाल सवारी से जहां शाही शब्द हटाने की मांग उठ रही है, तो वहीं सिंहस्थ में होने वाले शाही स्नान से भी शाही शब्द को हटाने की बात चलती सुनाई दे रही है।

पंडोखर सरकार ने किए दर्शन

उज्जैन में पंडोखर धाम के महाराज जी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा श्री संत का सम्मान किया।

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुजरात के राजकोट से पधारे सागर डी. जरिया ने श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य हेतु रुपये 5 लाख का आर.टी.जी.एस के माध्यम से मंदिर प्रबंध समिति के एकाउंट में किया गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर सम्मान किया गया।

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में इंदौर के आनंद नायक द्वारा श्री महाकालेश्वर मन्दिर के नंदीमंडपम में भगवान श्री महाकालेश्वर भगवान के समक्ष स्थापित श्री नंदीकेश्वर को सुवर्ण सींग अर्पित किए। जिसका वजन 25 ग्राम 230 मिलीग्राम है।

ये भी पढ़े- Ujjain News: पंडोखर सरकार ने किए महाकाल दर्शन, नंदी के कानों में कही मनोकामना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+