Ujjain News: पंडोखर सरकार ने किए महाकाल दर्शन, नंदी के कानों में कही मनोकामना
उज्जैन में पंडोखर धाम के महाराज जी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा श्री संत का सम्मान किया।
उज्जैन में इन दिनों लगातार सुप्रसिद्ध हस्तियां भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन करने पहुंच रही हैं, जहां अबकी बार पंडोखर सरकार ने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन किए हैं. इस दौरान पंडोखर सरकार के साथ बड़ी संख्या में उनके शिष्य भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर पहुंचे थे.

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुजरात के राजकोट से पधारे सागर डी. जरिया ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य हेतु रुपये 5 लाख का आर.टी.जी.एस के माध्यम से मंदिर प्रबंध समिति के एकाउंट में किया गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर सम्मान किया गया।
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में इंदौर के आनंद नायक द्वारा श्री महाकालेश्वर मन्दिर के नंदीमंडपम में भगवान श्री महाकालेश्वर भगवान के समक्ष स्थापित श्री नंदीकेश्वर को सुवर्ण सींग अर्पित किए। जिसका वजन 25 ग्राम 230 मिलीग्राम है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल व दर्शन व्यवस्था के राजेन्द्र सिंह सिसोदिया द्वारा दानदाता को रसीद प्रदान कर सम्मान किया गया। मंदिर की कोठार शाखा प्रभारी मनीष पांचाल द्वारा बताया गया कि, सुवर्ण सींग श्री नंदीकेश्वर भगवान को लगा दिए गए।
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में कोलकाता के श्री विशम्भर शरण भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। भस्म आरती उपरान्त श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य हेतु रुपये 51 हजार की राशि का चेक प्रदान किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रभारी उमेश पड्या व आशीष दुबे द्वारा दानदाता का सम्मान किया गया।
ये भी पढ़े- Ganesh Chaturthi 2024: फोन पर भक्तों की अर्जी सुनते हैं चिंतामण गणेश, पूरी होती है मनोकामना












Click it and Unblock the Notifications