Ujjain के मुल्लापुरा का नाम मुरलीपुरा हुआ, Pradeep Mishra ने किया शिलान्यास
उज्जैन के मुल्लापुरा का नाम अब मुरलीपुरा कर दिया गया है। यहां हाल ही में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा का आयोजन हुआ था, जिसके बाद इस स्थान का नाम मुल्लापुरा से बदलकर मुरलीपुरा कर दिया गया है।

Recommended Video

MP में एक बार फिर जगहों के नाम बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित मुल्लापुरा इलाके का नाम अब मुरलीपुरा कर दिया गया है। यहां हाल ही में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा का आयोजन हुआ था, जिसके बाद इस स्थान का नाम मुल्लापुरा से बदलकर मुरलीपुरा कर दिया गया है। कथा वाचक प्रदीप मिश्रा, मंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक पारस जैन और महापौर मुकेश टटवाल समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने मुरलीपुरा पट्टिका का अनावरण किया, जिसके बाद मुल्लापुरा अब मुरलीपुरा के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले भी प्रदेश में अलग-अलग स्थानों के नाम बदले गए हैं।
कुछ इस तरह बदला गया नाम
महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि, हाल ही में नगर निगम सदन आयोजित किया गया था, जिसमें समस्त पार्षदों की ओर से यह प्रस्ताव रखा गया था कि, मुल्लापुर इलाके का नाम परिवर्तित किया जाए, और मुल्लापुरा का नाम मुरलीपुरा रख दिया जाए, जिसके बाद सभी पार्षदों की ओर से सदन में रखे गए इस प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया, जहां इस प्रस्ताव पर पूरे सदन की सहमति प्राप्त हुई। प्रस्ताव पास होने के बाद हाल ही में यहां कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा का आयोजन किया गया, जिसके आखिरी दिन कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के हाथों से ही मुरलीपुरा नाम की पट्टिका का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के सभी जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
उज्जैन में हुआ कथा का समापन
धार्मिक नगरी उज्जैन में आगामी 4 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव पुराण कथा हो रही थी। कथा वाचक प्रदीप मिश्रा इससे पहले भी अलग-अलग स्थानों पर शिव पुराण कथा कर चुके हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव पुराण कथा सुनने कथा स्थल पर पहुंचते हैं। यही कारण था कि, अबकी बार उज्जैन में हो रही शिव पुराण कथा में व्यवस्थाओं को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा था, जिसके मद्देनजर लगातार जनप्रतिनिधि और अधिकारी आयोजन स्थल कार्तिक मेला ग्राउंड का निरीक्षण करते नजर आ रहे थे।
ये भी पढ़े- Video: Pradeep Mishra की कथा में जगह के लिए भिड़ी महिलाएं, जमकर हुई मारपीट












Click it and Unblock the Notifications