Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ujjain News: अब नहीं होगी विद्युत कटौती, और हो जाए तो कैसे मिलेगा समाधान, जानिए

उज्जैन में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित समयसीमा की बैठक में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर एमपीईबी के हेल्पलाइन नंबर 1912 और जोनवाइस जारी हेल्पलाइन नंबर पर स्वयं कॉल कर शिकायतों के निराकरण की गुणवत्ता परखी।

उन्होंने कहा कि, हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण हो यह सुनिश्चित किया जाएं।

Ujjain

उन्होंने नगरनिगम को निर्देश दिए कि घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। घाटों का सौंदर्यीकरण कराएं। जिसके लिए एक डेडीकेटेड टीम लगाई जाएं। घाटों की सफाई, काई को हटाने , व्यवस्थित लाइटिंग लगाने की कार्यवाही की जाएं। पेंटिंग के इच्छुक बच्चों से घाटों पर पेंटिंग कराई जाएं। गंगा दशमी की तैयारियां भी शुरू करें। उन्होंने पेयजल व्यवस्था के भी सुचारू संचालन करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने 4 जून को इंजीनियरिंग कॉलेज में होने वाली मतगणना की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मतगणना स्थल पर आवश्यक सामग्री, ग्रीष्म ऋतु की दृष्टिगत पेयजल व्यवस्था, पास, बिजली आपूर्ति, चिकित्सा, वीडियोग्राफी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।

बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर सिंह ने केडी गेट से इमली चौराहे के चौड़ीकरण कार्य को सामंजस्य और समन्वय तथा बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराने के लिए प्रशासन, पुलिस और नगरनिगम के अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित समयसीमा की बैठक में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर एमपीईबी के हेल्पलाइन नंबर 1912 और जोनवाइस जारी हेल्पलाइन नंबर पर स्वयं कॉल कर शिकायतों के निराकरण की गुणवत्ता परखी।

बहरहाल, अब देखना होगा प्रशासन की ओर से बनाई गई व्यवस्था कितनी कामयाब हो पाति है, नई व्यवस्था का कितना असर दिखाई दे पाता है.

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर आया दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप O बॉम्बे पॉजिटिव, क्या है खासियत, जानिए

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+