PM MODI करेंगे महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण, इस दिन आएंगे धार्मिक नगरी उज्जैन

उज्जैन, 13 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन आने वाले हैं, जहां वे महाकाल कॉरिडोर के तहत तैयार हुए महाकाल पथ फेस 1 का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन भी प्राप्त करेंगे, हालांकि अभी पीएमओ की ओर से कोई आधिकारिक कार्यक्रम प्रशासन को नहीं मिला है, लेकिन मंत्री और कलेक्टर ने प्रधानमंत्री के उज्जैन दौरे को लेकर पुष्टि कर दी है। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्जैन दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी जाएंगी।

अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में आने का है प्लान

अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में आने का है प्लान

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में धार्मिक नगरी उज्जैन आ सकते हैं, जहां वह महाकाल दर्शन करने के बाद महाकाल विस्तारीकरण योजना के तहत तैयार हुए महाकाल पथ, रुद्रसागर और यात्री सुविधा केंद्र का लोकार्पण करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोकार्पण करने के बाद महाकाल कॉरिडोर को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पहले निकाय और पंचायत चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्जैन दौरा निरस्त हो गया था।

देश का पहला सबसे बड़ा धार्मिक परिसर

देश का पहला सबसे बड़ा धार्मिक परिसर

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में बना 900 मीटर लंबा नया कॉरिडोर भव्यता के साथ आस्था और ज्ञान का अनूठा संगम बन रहा है। यह देश का पहला सबसे बड़ा धार्मिक परिसर होगा जो पौराणिक सरोवर रूद्र सागर के किनारे विकसित हो रहा है। शिव, शक्ति और अन्य धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी करीब 200 मूर्तियां, म्यूरल्स के माध्यम से इसे सजाया गया है। श्रद्धालु शिव जी की अनसुनी कथाएं इनसे जानेंगे।

श्रद्धालुओं को आस्था के साथ मिलेगा ज्ञान

श्रद्धालुओं को आस्था के साथ मिलेगा ज्ञान

सप्त ऋषि, नवग्रह मंडल, त्रिपुरासुर वध, कमल ताल में विराजित शिव,108 स्तंभों में शिव के आनंद तांडव का अंकन, शिव स्तंभ, भव्य प्रवेश द्वार पर विराजित नंदी की विशाल प्रतिमाएं आकर्षित करेगी। रुद्रसागर में स्वच्छ जल इसके किनारे लेक फ्रंट कॉरिडोर में लाइट एंड साउंड, लेजर शो इसकी भव्यता के उदाहरण है। यहां देश का पहला नाइट गार्डन बनाया है। थीम यह है कि, यहां श्रद्धालुओं को आस्था के साथ ज्ञान भी मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+