Ujjain भरेगा विकास के ट्रैक पर रफ्तार, PM MODI ने किया औद्योगिक क्षेत्र 'विक्रम उद्योग पुरी' का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योग पूरी उज्जैन का लोकार्पण किया। उज्जैन में विकसित हुए औद्योगिक क्षेत्र के चलते अब शहर का विकास तेजी से हो सकेगा जहां युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार भी मिलेगा।

उज्जैन औद्योगिक राजधानी बनने की ओर आगे बढ़ रहा है, जहां उज्जैन में लगातार उद्योगों की स्थापना हो रही है। इस बीच अब विक्रम उद्योग पूरी का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से किया गया है, जहां इस औद्योगिक क्षेत्र में अलग-अलग तरह के उद्योग स्थापित किए जाएंगे, जिससे उज्जैन विकास के ट्रैक पर रफ्तार पकड़ सकेगा।

Ujjain

सार्वजनिक इकाइयों के भूखंड स्थापित किए गए

इस संबंध में कार्यकारी संचालक एमपी आईडीसी राजेश राठौड़ ने बताया है कि, भारत शासन की महत्वपूर्ण परियोजना दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी का विकास उज्जैन एवं देवास के मध्य उज्जैन से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर 458.60 हेक्टर भूमि पर विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि, यहां पर राज्य के विविध आर्थिक परिवेश को गतिशील किए जाने के उद्देश्य से औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के साथ-साथ आवासीय, व्यावसायिक एवं एवं सार्वजनिक इकाइयों के भूखंड स्थापित किए गए हैं।

मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जा रहा

उन्होंने बताया कि, इन उक्त औद्योगिक क्षेत्र में भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय औषध विभाग के सहयोग से मेडिकल डिवाइस पार्क भी विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में कल 39 इकाइयों की 363.87 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक प्रयोजन हेतु आवंटित की जा चुकी है जिसमें लगभग 4200 करोड़ का निवेश तथा 11550 रोजगार सृजन प्रस्तावित है। यहां पर प्रमुख रूप से स्थापित होने वाली इकाइयां पेप्सीको इंडिया, अमूल, आर्शीवाद पाइप्स, सिंबायोटिक लाइफ, कर्नाटक एंटीबायोटिक, यशोदा लिनन एवं श्रीनिवास फार्मा प्रमुख है। इस औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा साथी उद्योगों का जाल बिछ जाएगा। विक्रम उद्योगपुरी का लोकार्पण उज्जैन अंचल के औद्योगिक विकास और रोज़गार सृजन के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक क्षण है।

ये भी पढ़े- Indore News: उज्जैन और पीथमपुर तक जाएगी मेट्रो, 3 कोच वाली 25 ट्रेन में 7 लाख यात्री रोज करेंगे सफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+