Indore News: उज्जैन और पीथमपुर तक जाएगी मेट्रो, 3 कोच वाली 25 ट्रेन में 7 लाख यात्री रोज करेंगे सफर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन के समारोह को सम्बोधित करते हुए घोषणाएं की कि इंदौर शहर तथा आसपास के क्षेत्र के समन्वित विकास के लिये मेट्रो पॉलिटन अथॉरिटी बनायी जायेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि, मेट्रो ट्रेन अब इंदौर से उज्जैन और इंदौर से पीथमपुर तक भी चलायी जायेगी।

सीएम शिवराज ने कहा की, हमारा संकल्प है कि वर्ष 2028 के सिंहस्थ में इंदौर के लोग बाबा महाकाल के दर्शन करने मेट्रो ट्रेन से जायें। उन्होंने इंदौर शहर के गांधीनगर क्षेत्र में रजिस्ट्री पर लगी रोक को हटाने की प्रक्रिया तेज करने की घोषणा भी की है।

Indore

इंदौर ने लिखा मेट्रो का नया अध्याय

लोक परिवहन सेवा के क्षेत्र में इंदौर सहित पूरे प्रदेश के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में प्रदेश की पहली मेट्रो ट्रेन ट्रायल ट्रेन का फ्लैग ऑफ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पादपूजन कर किया गया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक मनोज पटेल, गौरव रणदीवे, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

हर मेट्रो ट्रेन में तीन कोच होंगे

इंदौर में 7500 करोड़ रुपए की लागत से विश्व स्तरीय इंदौर मेट्रो ट्रेन परियोजना का निर्माण पूर्ण होने से नागरिकों को तेज, सुरक्षित, आधुनिक और आरामदेह सफर की सुविधा उपलब्ध होगी। इस सेवा से 7 लाख यात्री प्रतिदिन यात्रा कर सकेंगे। हर मेट्रो ट्रेन में तीन कोच होंगे। इंदौर में कुल 25 मेट्रो ट्रेन संचालित की जाएगी। इन मेट्रो ट्रेनों की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, इंदौर में एक नया दौर प्रारंभ हो रहा है। इंदौर मेरे सपनों का शहर है, इंदौर स्वच्छतम शहर है, इंदौर स्मार्ट शहर है, इंदौर आईटी सिटी है, इंदौर हाईटेक सिटी है। इंदौर ने टेम्पो से लेकर मेट्रो तक का सफर तय किया है।

ये भी पढ़े- Indore को मिली मेट्रो ट्रेन की सौगात, CM Shivraj ने दिखाई हरी झंडी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+