महाकाल की नगरी में सीएम शिवराज की रैली में उमड़ा जनसैलाब, मेयर प्रत्याशी टटवाल के लिए मांगे वोट
मध्य प्रदेश में भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। जिसकी शुरुआत आज महाकाल की नगरी उज्जैन से की गई। यहां पर सीएम शिवराज रैली में जनसैलाब उमड़ा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने उज्जैन को कस्बा बनाकर रख दिया था।
उज्जैन,22 जून। नगरी निकाय चुनाव को लेकर उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद रैली में सीएम शिवराज के लिए जनसैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री ने भी उज्जैन वासियों की जमकर तारीफ की। जनसभा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, डॉ मोहन यादव, पारस चंद्र जैन और महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल और भाजपा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज ने किया प्रचार।

उज्जैन को तीनों लोकों से न्यारा शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : CM
नगरी निकाय चुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले उज्जैन नगरी में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद सीएम रैली में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि भगवान महाकाल के आशीर्वाद से आपको वचन देता हूं कि उज्जैन दुनिया का सबसे अद्भुत शहर होगा। कांग्रेस ने उज्जैन को कस्बा बनाकर रख दिया था। लगभग 15 साल में भारतीय जनता पार्टी ने उज्जैन का स्वरूप बदल दिया।
सीएम ने कहा कि इंद्र महाराज ने कृपा के रूप में रिमझिम वर्षा प्रारंभ कर दी है और आप इस वर्षा में भी डटे हुए हैं। इंद्र देवता बरसात कर रहे हैं, BJP मध्य प्रदेश और मामा विकास की बरसात करेंगे। मध्य प्रदेश की डबल इंजन की सरकार उज्जैन को तीनों लोकों से न्यारा शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

450 करोड़ की लागत से मंदिरों का जीर्णोंद्धार
सीएम शिवराज ने कहा कि अब 450 करोड़ की लागत से मंदिरों का जीर्णोंद्धार और विकास के अनेक काम किए जा रहे हैं। हम केवल पुल, पुलिया, सड़क बनाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं, बल्कि जनता की जिंदगी बनाने और नौजवानों के जीवन में नया उजाला लाने का प्रयास कर रहे हैं। यह वह मुकेश टटवाल हैं, जो प्लेटफार्म पर घूमते हैं और वहां से बच्चों को लेकर आते हैं और जानकी पाठशाला में उनकी पढ़ाई करवाते हैं। क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी उज्जैन, स्मार्ट सिटी उज्जैन बनेगी। भगवान श्रीकृष्ण ने इस पवित्र भूमि पर शिक्षा ग्रहण की थी, इसे हम एजुकेशन हब भी बनायेंगे। मैं उज्जैन को तीनों लोकों से न्यारा बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। मैं आप सबके सामने बाबा महाकाल की कृपा और आशीर्वाद से यह वचन देता हूं कि उज्जैन दुनिया में सबसे अद्भुत शहर होगा।

बेटियों के लिए सीएम ने कही बड़ी बात
सीएम ने कहा कि 50 हजार से भी ज्यादा मेरी लाडली लक्ष्मी बेटियां अकेले उज्जैन में हैं। मैंने फैसला किया है कि सभी लाडली लक्ष्मी बेटियों की उच्च शिक्षा भी निशुल्क करवाई जाएगी। नगर में हम सारे काम करेंगे नगर निगम के माध्यम से। अगर कांग्रेस का पार्षद बन गया, तो बंटाधार हो जाएगा। यह लड़ते ही रहेंगे, विरोध ही करेंगे, क्योंकि यह डिस्ट्रक्टिव लोग हैंl उज्जैनवासियों, आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि अद्भुत नगरी के विकास और जनता के कल्याण के लिए आप भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनाएं।

उज्जैन में 12000 युवाओं को रोजगार मिलेगा
उज्जैन में मेयर प्रत्याशी टटवाल के प्रचार आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए युवाओं के रोजगार के लिए बड़ी बात कही उन्होंने कहा कि गारमेंट्स के लिए अलग-अलग समूह आ रहे हैं, और उज्जैन में लगभग 12000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
सीएम ने कहा कि हम केवल स्मार्ट सिटी, सड़क, पुलिया, नहीं बना रहे हैं,
हम जनता की जिंदगी बनाने की भी आधारशिला रख रहे हैं, नौजवानों को रोजगार मिले, उसके लिए हमारा प्रयास जारी है।












Click it and Unblock the Notifications