Mahakal lok में रूद्र सागर के सौंदर्यीकरण को चार चांद लगायेगा पेडेस्ट्रियन पुल, क्या है खासियत, जानिए?
उ्ज्जैन में अत्याधुनिक तकनीक से आकर्षक पेडेस्ट्रियन पुल का निर्माण बड़े रूद्र सागर पर चारधाम पार्किंग की ओर से मानसरोवर के बीच किया जा रहा है।

Recommended Video

श्री महाकाल महालोक का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। द्वितीय चरण में रूद्र सागर के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। इसमें बड़े रूद्र सागर तालाब के डि-सिल्टिंग, ड्रेजिंग एवं स्लज हटाने का कार्य शामिल है। छोटे रूद्र सागर में लैंड स्केपिंग सहित मनोरंजक क्षेत्र, वैदिक वाटिका, ध्यान कुटी एवं छायादार विश्राम व्यवस्था भी तैयार की जा रही है। इन सबके साथ अत्याधुनिक तकनीक से आकर्षक पेडेस्ट्रियन पुल का निर्माण बड़े रूद्र सागर पर चारधाम पार्किंग की ओर से मानसरोवर के बीच किया जा रहा है। इस पुल के निर्माण होने से रूद्र सागर के सौंदर्य में चार चांद लग जायेंगे।
कुछ इस तरह हो रहा निर्माण
रूद्र सागर पर 25.22 करोड़ रुपये की लागत से छह मीटर चौड़ा और 200 मीटर लम्बे पैदल पुल का निर्माण कार्य जारी है। इस पैदल पुल से एक बार में 500 लोग रूद्र सागर के लाईट एण्ड साउण्ड शो को देख सकेंगे। यही नहीं रूद्र सागर पुल के पोस्ट कॉलम महाकाल लोक की थीम पर आधारित बनाये जा रहे हैं। पैदल पुल का उपयोग कर दर्शनार्थी दर्शन के उपरान्त घुमकर चारधाम मन्दिर पार्किंग के सामने से होकर त्रिवेणी संग्रहालय की पार्किंग तक पहुंच सकेंगे। पैदल पुल का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। इधर, महाकाल लोक के पास सबसे बड़ी भोजनशाला का निर्माण कार्य भी जारी है, जहां इस सबसे बड़ी भोजन शाला में लाखों लोग एक साथ भोजन कर सकेंगे।
सीएम शिवराज ने की थी समीक्षा
हाल की में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन आए थे, जहां उन्होंने महाकाल लोक स्थित कंट्रोल रूम के बैठक कक्ष में महाकाल लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिये थे कि निर्माण कार्यों की गति व गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये। साथ ही उन्होंने कहा था कि, जिन कार्यों की समय-सीमा जून एवं जुलाई में पूर्ण करने की है, उसी के अनुरूप निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा था कि, महाकाल लोक के आसपास का विकास एवं श्रद्धालुओं के लिये सुविधाओं का विकास सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए की जाये।
ये भी पढ़े- Mahakal मंदिर में नई व्यवस्था, दर्शन में लग रहा कितना समय, जानिए?
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications