Nepal के PM पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने किए महाकाल दर्शन, भगवान को अर्पित किए 100 किलो रुद्राक्ष
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड धार्मिक नगरी उज्जैन आए, जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया है। इस दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी मौजूद रहे.

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड धार्मिक नगरी उज्जैन आए, जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर का पूजन- अर्चन किया है। उज्जैन आकर भगवान महाकालेश्वर मंदिर गए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने गर्भ गृह पहुंचकर विधि विधान के साथ भगवान महाकालेश्वर का दर्शन और पूजन किया। प्रधानमंत्री प्रचंड ने मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान से पूजा कर प्रभु महाकाल को 100 किलो रुद्राक्ष और 51 हजार नगद चढ़ाए. प्रधानमंत्री अपने साथ 100 किलो रुद्राक्ष लेकर आए थे। इस दौरान प्रखंड के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और परिवार जन नजर आ रहे थे। पूजन-अर्चन के द्वारा ने प्रचंड ने पारंपरिक वस्त्र धारण किए हुए थे। वही प्रचंड ने महाकाल दर्शन और पूजन करने के बाद महाकाल लोक का भ्रमण भी किया है। इस दौरान नेपाल पीएम के साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल मौजूद रहे।
इंदौर में सीएम शिवराज ने की अगवानी
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आए, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की है। इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के साथ उनकी बेटी गंगा दहल, विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सोद, वित्त मंत्री डॉ. प्रकाश शरण महत, ऊर्जा जल संसाधन मंत्री शक्ति बहादुर बासनेत, भौतिक व परिवहन मंत्री प्रकाश ज्वाला समेत प्रधानमंत्री के सलाहकार, मुख्य सचिव और विदेश सचिव नजर आ रहे थे। इंदौर आने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री धार्मिक नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने महाकाल दर्शन के साथ ही महाकाल लोक का भ्रमण किया।
अलग अंदाज में नजर आए सीएम शिवराज
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के स्वागत सत्कार के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज देखने मिला, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नेपाली टोपी पहन रखी थी। इंदौर आए नेपाल के प्रधानमंत्री से सीएम शिवराज सिंह चौहान की लंबी चर्चा चली, जिसके बाद नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड अपने मंत्रिमंडल के साथियों और अधिकारियों समेत धार्मिक नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुए। वहीं उज्जैन से प्रचंड इंदौर आएंगे, जहां वे देर शाम राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ भोजन करेंगे।
ये भी पढ़े- Nepal के PM पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' का इंदौर आगमन, CM Shivraj ने की अगवानी












Click it and Unblock the Notifications