Nepal के PM पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' का इंदौर आगमन, CM Shivraj ने की अगवानी
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड इंदौर आए, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की है।

Recommended Video

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आए, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की है। इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के साथ उनकी बेटी गंगा दहल, विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सोद, वित्त मंत्री डॉ. प्रकाश शरण महत, ऊर्जा जल संसाधन मंत्री शक्ति बहादुर बासनेत, भौतिक व परिवहन मंत्री प्रकाश ज्वाला समेत प्रधानमंत्री के सलाहकार, मुख्य सचिव और विदेश सचिव नजर आ रहे थे। इंदौर आने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री धार्मिक नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुए, जहां वे महाकाल दर्शन के साथ ही महाकाल लोक का भ्रमण करेंगे।
अलग अंदाज में नजर आए सीएम शिवराज
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के स्वागत सत्कार के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज देखने मिला, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नेपाली टोपी पहन रखी थी। इंदौर आए नेपाल के प्रधानमंत्री से सीएम शिवराज सिंह चौहान की लंबी चर्चा चली, जिसके बाद नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड अपने मंत्रिमंडल के साथियों और अधिकारियों समेत धार्मिक नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुए। वहीं उज्जैन से प्रचंड इंदौर आएंगे, जहां वे देर शाम राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ भोजन करेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड का एयरपोर्ट पर परंपरागत तरीके से स्वागत सत्कार किया गया, जहां प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के स्वागत को लेकर कई दिनों से तैयारी आए जा रही थी। प्रचंड जैसे ही अतिथियों के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकले वैसे ही कलाकारों ने निमाड़ का गणगौर, आदिवासी अंचल के भगोरिया और मालवा नृत्य के साथ उनका स्वागत सत्कार किया। साथ ही इंदौर के युवाओं ने ध्वज पथक के जरिए ढोल-ताशा और केसरिया ध्वज लहरा कर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड का स्वागत किया। इंदौर में मिले स्वागत सत्कार से नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड खुश नजर आ रहे थे।
ये भी पढ़े- Nepal के PM पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' का इंदौर आगमन, 3 किमी दायरे में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध












Click it and Unblock the Notifications