Ujjain News: आरक्षक पर हमला करने वाले 30-30 हजारी बदमाशों पर एक्शन के लिए पुलिस को मिला 90 हजार का इनाम
Ujjain Police News: 2 दिन पहले उज्जैन जिले में पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने वाले एक बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश के पैरों में गोली लगी जबकि दूसरा बदमाश मोटरसाइकिल से गिर गया। दोनों बदमाशों का इलाज चल रहा है इन पर 30-30 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
पुलिस उनकी पिछले दो दिनों से तलाश कर रही थी। बदमाशों ने पुलिस कर्मियों को घायल करने से पहले लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 2 दिन पहले घटिया क्षेत्र में बदमाशों ने लूट की थी पुलिस को इसकी सूचना मिली पुलिस ने घेराबंदी की।

इस दौरान पुलिस में मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश महेश और उसके साथी राहुल को रोका। लेकिन दोनों भागने लगे पुलिस ने पीछा कर इन्हें पकड़ने का प्रयास किया जिसमें बदमाशों ने जवान को चाकू मारकर से घायल कर दिया।
इसके बाद भी पुलिस ने इन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन खून ज्यादा बहाने के कारण बदमाश भागने में सफल हो गए इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने इन बदमाशों पर 30-30 हजार का इनाम घोषित कर दिया। साथ ही उनकी तलाश में पुलिस पार्टी लगा दी गई।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा लगातार पुलिस टीम को निर्देशित कर रहे थे। इस दौरान रात में सूचना मिली कि यह बदमाश महिदपुर रोड पर छुपाने का प्रयास कर रहे हैं पुलिस ने सूचना मिलती इलाके की घेराबंदी कर दी पुलिस के आने की भनक लगते बदमाश ने फायर कर दी है पुलिस पर कई राउंड फायर होने के बाद पुलिस ने भी अपनी ओर से बचाव में फायर किया। इस दौरान महेश नाम के बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसी दौरान उसके साथी राहुल ने भी भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के डर से वो भगाने के दौरान मोटरसाइकिल से गिर गया, उसे भी चोट आई है। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और इलाज करवाया जा रहा है।
पुलिस टीम को 90 हजार रुपये का मिलेगा इनाम
उज्जैन एसपी ने बताया कि तीन आरोपी गुरुवार को घटिया क्षेत्र में एक बाइक को लूटकर उज्जैन पहुंचे थे। यहीं पर तीनों अन्य घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान उन्हें पकड़ने का आरक्षक को बदमाशों ने चाकू मार दिए थे आरक्षक को चाकू मारने वाले तीनों आरोपियों पर 30-30 हजार का इनाम रखा गया था। मुठभेड़ के बाद 90 हजार का इनाम माधव नगर थाना और नीलगंगा थाना पुलिस टीम को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications