Ujjain news: BJP प्रत्याशी से रिकाउंटिंग का आवेदन छीना, कांग्रेस प्रत्याशी पर FIR दर्ज

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

उज्जैन जिले की विधानसभा सीट महिदपुर से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बॉस को मतगणना के समय BJP प्रत्याशी से पुनः मतगणना का आवेदन छीनकर फाड़ने के प्रयास में एफआईआर की गई।

महिदपुर के विधायक दिनेश जैन बोस के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Ujjain

दरअसल, 3 दिसंबर को उज्जैन के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना चल रही थी इस दौरान फाइनल रिजल्ट आने पर भाजपा के विधायक रहे बहादुर सिंह चौहान 290 वोटो से पराजित हुए थे। इस दौरान इतने कम मतों से हार को लेकर बहादुर सिंह चौहान ने पुनः मतगणना का आवेदन फॉर्म लिया जिसे कांग्रेस के दिनेश जैन बॉस ने फाड़ने का प्रयास किया और ड्यूटी पर तैनात निर्वाचन अधिकारी से कहा सुनी भी की है। विधायक दिनेश जैन बॉस के खिलाफ पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य तीन धाराओं में केस दर्ज किया है। एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

उज्जैन के थाना नानाखेड़ा टी आई कमल निगवाल ने बताया कि, महिदपुर एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार नवीन चंद्र कुंभकार ने थाने पर आवेदन दिया था, जिसमें महिदपुर विधायक बॉस के खिलाफ शासन के कार्य में बाधा, उतावलापन व उपेक्षा पूर्ण कार्य समेत चोट पहुंचने के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया गया है। केस की जांच नानाखेड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर सुरेश क्लेश को सौंपी गई है।

बता दें की मतगणना के दौरान महिदपुर सीट से भाजपा के बहादुर सिंह चौहान शुरूआती राउंड में आगे चल रहे थे, लेकिन अंतिम कुछ राउंड में कांग्रेस के दिनेश जैन बॉस आगे निकल गए और उन्होंने 290 मतों से जीत हासिल की थी तभी भाजपा प्रत्याशी और विधायक दिनेश जैन बॉस के बीच में गहमागहमी हो गई थी। इस दौरान उन्होंने बहादुर सिंह चौहान से पुनः मतगणना के फॉर्म को लेकर फाड़ने की कोशिश भी की थी जिसे पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों को अलग-अलग कर समझाइए देते हुए स्थिति संभाली थी।

ये भी पढ़े- MP Election Result: कौन हैं BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला जिन्हें मिली MP की सबसे बड़ी जीत, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+