MP Assembly Election: 'मिशन मालवा' पर अमित शाह, उज्जैन से करेंगे चुनाव अभियान का आगाज

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

MP Assembly Election 2023 के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 29 अक्टूबर को उज्जैन आ रहे हैं, वह यहां लगभग 2 घंटे रहेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है, जहां अब जल्द ही अमित शाह धार्मिक नगरी उज्जैन के दौरे बनाएंगे।

उज्जैन से अमित शाह मालवांचल के चुनावी अभियान का आगाज करेंगे, जहां वे पूरे मालवांचल को एक खास संदेश देने की कोशिश भी करेंगे।अमित शाह के द्वारा ली जाने वाली जन सभा में मालवांचल के तमाम दिग्गज नेता मंच साझा करेंगे, तो वहीं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी जनसभा का हिस्सा बनेंगे।

Ujjain

दौरे को लेकर तैयारियां जारी

BJP के जिला महामंत्री विशाल राजोरिया ने बताया कि, अमित शाह रविवार शाम उज्जैन पहुंचेंगे और सबसे पहले महाकाल दर्शन करेंगे। महाकाल मंदिर में उनके दर्शन के दौरान सीआरपीएफ की कंपनी के साथ सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस अधिकारीयो सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगा। इसके बाद शहीद पार्क पर वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इधर, डीएसपी विक्रम सिंह कनपुरिया व थाना प्रभारी दिलीप सिंह परिहार ने महामृत्युंजय द्वारा से लेकर हरिफाटक, महाकाल मंदिर तक यातायात क्लियर रखने और डायवर्सन की प्लानिंग बनाने के निर्देश दिए हैं।

कुछ ऐसा है कार्यक्रम

अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही उनकी सुरक्षा में कोई चूक ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। एडिशनल एसपी जयंत राठौर का कहना है कि, सीआरपीएफ की टीम शाह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उज्जैन आ चुकी है व सुरक्षा को लेकर सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। शाह 29 की शाम को आएंगे, व करीब 2 घंटे शहर में रुकने की संभावना है। पहले उनका रोड शो का कार्यक्रम निर्धारित था जो निरस्त कर दिया गया है। रोड शो की जगह पर वे चुनावी जनसभा को ही संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं के साथ स्थानीय भाजपा के उत्तर प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेडा और दक्षिण प्रत्याशी डॉ. मोहन यादव मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़े- Ujjain से मालवा में चुनावी शंखनाद करेंगे अमित शाह, रोड शो में दिखेगा दम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+