Ujjain से मालवा में चुनावी शंखनाद करेंगे अमित शाह, रोड शो में दिखेगा दम
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच 28 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह उज्जैन आएंगे, और बाबा महाकाल के दर्शन पश्चात उज्जैन में रोड शो करेंगे। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि, 28 अक्टूबर 2023 को गृहमंत्री अमित शाह उज्जैन आकर सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सोमवार को संभागीय मीडिया कार्यालय का उद्घाटन करने उज्जैन पहुंचे थे, तब उन्होंने यह जानकारी दी थी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन आकर मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे, लेकिन बाद में तय हुआ कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह गृहमंत्री अमित शाह आगामी 28 अक्टूबर 2023 को धार्मिक नगरी उज्जैन आने वाले हैं।

महाकाल दर्शन करेंगे अमित शाह
उज्जैन आकर गृह मंत्री अमित शाह सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे, और उसके बाद उज्जैन उत्तर और दक्षिण में रथ पर सवार होकर अपने प्रचार प्रसार की शुरुआत करेंगे। सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि, 28 अक्टूबर 2023 को गृहमंत्री अमित शाह उज्जैन आकर सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे उज्जैन उत्तर और दक्षिण विधान सभा में चुनावी रथ पर सवार होकर प्रचार करेंगे। अमित शाह विधानसभा चुनाव को लेकर मालवा क्षेत्र में पहले प्रचार का शंखनाद करेंगे।
रोड शो कर सकते हैं शाह
सांसद अनिल फिरोजिया और भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया कि, रोड शो के लिए भाजपा के स्थानीय नेताओं ने प्रदेश कार्यालय से मिली गाइडलाइन अनुसार तैयारियां शुरू कर दी है। याद रहे कि, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उज्जैन जिले की सात में से तीन सीट जीती थीं और चार सीट हार गई थी। इस बार सभी सीटों पर भाजपा की रिकार्ड मतों से जीत हो, यह सुनिश्चित करने को मुख्यालय से बनी रणनीति के तहत नेता मतदाताओं से पहले कार्यकर्ताओं का मन जीतने में ताकत झोंक रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election: इंदौर में रफ्तार पकड़ने लगा जनसंपर्क, कहां-कहां किसने दिखाया दम?












Click it and Unblock the Notifications