MP के इस शहर में वोटर्स को मिला रिटर्न गिफ्ट, कुछ इस तरह हुआ स्वागत-सत्कार

उज्जैन में शुक्रवार को विधानसभा-2023 के अन्तर्गत मतदान दिवस पर विभिन्न स्थानों पर बनाये गये आदर्श मतदान केन्द्रों पर किसी पर्व जैसा नजारा दिखा। लोकतंत्र के महापर्व पर आदर्श मतदान केन्द्रों में विभिन्न प्रकार की साज-सज्जा की गई।

दशहरा मैदान स्थित शासकीय कन्या उमावि में बनाये गये आदर्श मतदान केन्द्र में रंगोली बनाई गई तथा तुलसी के पौधे वितरित किये गये और वहां आने वाले मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व की बधाई दी गई।

Ujjain

मतदान केंद्रों के आसपास मतदाताओं को जागरूक करने के लिये पोस्टर एवं बैनर भी लगाये गये। इन पर जागरूकता सन्देश दिखकर प्रसारित किया गया। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिये सेल्फी पाइंट भी बनाये गये थे। मतदान के पश्चात मतदाताओं ने इन पाइंट्स पर सेल्फी भी ली। मतदान केंद्रों पर महत्वपूर्ण सन्देश देते पोस्टर एवं बैनर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से "बेटी बचाओ बेटी पड़ओं", "पेड़ है तो हम है", "वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरुर डालेंगे हम" एवं सेल्फी पॉइंट भी लगाए गए, जहाँ मतदाता अपनी सेल्फी लेकर सभी को भी मतदान के लिए प्रेरित कर रहे है, इन सभी में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा भोला और गौरी "भोला और गौरी का एक ही सपना मतदान करे हर जन अपना" इसके अतिरिक्त यहां स्वास्थ्य केंद्र भी बनाया गया है साथ ही मीडिया केंद्र भी है I

17 नवंबर शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा अंतर्गत मतदान किया जा रहा है उज्जैन नगर पालिका निगम द्वारा मतदान केंद्रों पर मतदान हेतु समुचित व्यवस्थाएं की गई है। नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया, जहां मतदान करने आने वालों के लिए साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था करने साथ ही जहां मतदान के लिए लंबी कतारे लगी हुई है, वहां पर मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था भी निगम द्वारा की गई है। साथ ही मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी को भी निर्देश दिए की मतदान करने में मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

ये भी पढ़े- Indore news: आदर्श मतदान केंद्र ने जीता वोटर्स का दिल, बोले- ऐसा लगा जैसे शादी में आए हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+