Ujjain News: मोहनपुरा की जनता का नेताओं से वादा, पुल बनाओ विधायकी पाओ

MP Assembly Election 2023 को लेकर सियासी हलचल तेज है, तो वहीं धार्मिक नगरी उज्जैन के बड़नगर रोड पर मोहनपुरा पुल का निर्माण कार्य 7 वर्षों से रूका पड़ा है। पुल निर्माण करने वाली कंपनी पुल का काम बंद करके गायब हो गई है। वहीं अब पुल का काम बंद होने से परेशान जनता ने चुनाव में इसे मुद्दा बनाने का मन बनाया है।

आमजन ने बताया कि, जो पुल बनाने का वादा पूरा करेगा, वो ही यहां का विधायक बनेगा। साल 2016 के सिंहस्थ के बाद मोहनपुरा पुल का काम शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक पुल बनकर तैयार नहीं हुआ है।

ujjain

कुछ ऐसा है पुल का मामला

आमजन ने बताया की, मोहनपुरा के पास रेलवे क्रॉसिंग पर हमेशा वाहनों का जाम लगा रहता है। इस बार जो पुल का काम पूरा करवाने का वादा करेगा उसे ही वोट देंगे। बड़नगर रोड पर मोहनपुरा के यहां 21 करोड़ की लागत से पुल बनाया जा रहा है। पुल का निर्माण कार्य शुरू से ही धीमी गति से चल रहा है। पिछले कई वर्षों से यह पुल बन रहा है, लेकिन हर बार कुछ ना कुछ समस्या की वजह से इसका निर्माण कार्य रुक जाता है। वर्तमान में पिछले कई माह से पुल का काम बंद पड़ा है। 2018 में इस ब्रिज का काम रेलवे की आपत्ति के कारण रोक दिया गया था। उसके बाद कई दिनों तक इस ब्रिज का कार्य बंद पड़ा रहा। जबकि मोहनपुरा पुल का कार्य आधे से ज्यादा हो चुका है। लेकिन शुरू से ही मोहनपुरा ब्रिज का काम धीमी गति से चल रहा है।

सालों से चल रहा पुल का काम

मोहनपुरा के रहने वाले लोगों ने बताया कि, कई सालों से पुल का काम चल रहा है, लेकिन अभी तक पुल बनकर तैयार नहीं हुआ है, कई महीने से पुल का निर्माण कार्य भी बंद पड़ा है। इस बारे में जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करा चुके हैं। लेकिन अभी तक हमारी समस्या का कोई निराकरण नहीं हुआ है। आधे से ज्यादा बन चुका है। पुल का निर्माण लगभग 80% के लगभग हो चुका है। वहीं पुल के सभी पिलर बनकर तैयार हैं। रेलवे क्रॉसिंग का हिस्सा भी बनकर तैयार हो गया है। लेकिन पिछले 5-6 महीने से पुल का निर्माण कार्य बंद पड़ा है, और ठेकेदार भी नदारद है तथा पुल बनाने के संसाधन वहीं पड़े हुए हैं। जिसकी देखरेख के लिए एक चौकीदार मौजूद है।

ये भी पढ़े- MP News: गरबा आयोजनों पर नहीं पड़ेगा आचार संहिता का असर, राजनैतिक उपयोग पर होगी कार्रवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+