MP News: गरबा आयोजनों पर नहीं पड़ेगा आचार संहिता का असर, राजनैतिक उपयोग पर होगी कार्रवाई

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू एवं मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा इंदौर के ब्रलिएंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर एवं उज्जैन संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में शामिल सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों द्वारा अपने ज़िले में निर्वाचन के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी गई। बैठक में निर्वाचन आयोग के अन्य पदाधिकारियों के सहित इंदौर और उज्जैन और के तमाम अधिकारी भी उपस्थित थे।

Indore

धार्मिक आयोजनों पर नहीं होगा असर

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू ने इंदौर और उज्जैन के निर्वाचन पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की है। इस दौरान भादू ने अलग-अलग विषयों को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी के साथ मंथन भी किया, जिसमें उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू ने आयोग के अधिकारियों को स्पष्ट किया की चुनावी आचार संहिता का गरबा सहित अन्य धार्मिक आयोजनों पर असर नहीं होगा, लेकिन इन आयोजनों का राजनीतिक दृष्टि से उपयोग ना हो, यदि ऐसा होता है तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान समीक्षा बैठक में इंदौर और उज्जैन के निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद रहे।

मतदान में इंदौर बनेगा नंबर 1

आगामी 17 नवंबर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत दिव्यांगजनों ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और बताया कि 17 नवंबर को इंदौर जिले में वोटिंग का त्यौहार मनाया जाएगा। दिव्यांगजनों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दिव्यांगों ने तिपहिया वाहनों पर सवार होकर वाहन रैली निकाली। इस अवसर पर महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ के बच्चों द्वारा ब्रेल लिपि में तैयार की गई मतदान करने की अपील और शपथ का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में विकलांग कल्याण संघ के 30 मूक-बधीर बच्चों द्वारा साईन लैंग्वेज में मतदान करने की अपील की गई।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 के लिए चुनाव आयोग तैयार, इंदौर-उज्जैन के अधिकारियों ने किया मंथन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+