MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं उज्जैन दक्षिण विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानि
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच मालवा अंचल की उज्जैन विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से बीजेपी के डॉ. मोहन यादव विधायक हैं, जो की प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री भी हैं।
यह विधानसभा उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट के अंतर्गत कई धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। यह विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

2018 में कुछ ऐसे थे चुनाव परिणाम
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के डॉ. मोहन यादव और कांग्रेस के राजेंद्र वशिष्ठ के बीच मुकाबला था। मोहन यादव ने राजेंद्र वशिष्ठ को 18,960 वोटों से हराया था। मध्य प्रदेश की उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट सामान्य है। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी के डॉ. मोहन यादव ने जीत हासिल की थी। उज्जैन दक्षिण विधानसभा को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। साथ ही इस विधानसभा में बीजेपी का अच्छा खासा वर्चस्व है।
कुछ ऐसा है विधानसभा का चुनावी गणित
उज्जैन दक्षिण विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। विधानसभा प्रमुख तौर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए अलग पहचान रखती है। यही कारण है कि, यहां जनता से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications