Ujjain के शमशान घाट में कमलनाथ के लिए तंत्र साधना, क्यों लिया जा रहा तांत्रिक क्रिया का सहारा, जानिए?

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

MP Assembly Election 2023 को लेकर तैयारी का सिलसिला जारी है, तो वहीं चुनाव में हार जीत के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा भी लिया जाने लगा है। धार्मिक नगरी उज्जैन के चक्र तीर्थ शमशान घाट में इन दिनों तांत्रिकों द्वारा तंत्र क्रिया की जा रही है, जहां इस तंत्र क्रिया का संबंध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से जुड़ा है।

उज्जैन के चक्र तीर्थ शमशान घाट में नवरात्रि के अवसर पर शुरू हुई तंत्र साधना 9 दिनों तक रोजाना रात्रि में की जाएगी। इस दौरान तांत्रिक कमलनाथ का फोटो लगाकर अलग-अलग साधनाएं करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह साधनाएं कमलनाथ सरकार बनाने के लिए की जा रही है।

Ujjain

कुछ ऐसा है मामला

धार्मिक नगरी उज्जैन का चक्रतीर्थ मुक्तिधाम देशभर में तंत्र-मंत्र के लिए विख्यात है। यही कारण है कि, यहां अलग-अलग अवसरों पर तांत्रिकों के द्वारा तंत्र-मंत्र किया जाता है। इन दिनों यहां नवरात्रि के अवसर पर तांत्रिक रोजाना रात्रि को अलग-अलग साधनाएं कर रहे हैं, जिसमें तांत्रिक कमलनाथ का फोटो लगाकर तंत्र साधना करते हैं। जानकारी के मुताबिक तांत्रिकों के द्वारा यह साधना विधानसभा चुनाव में कमलनाथ सरकार बनने के लिए की जा रही है। इतना ही नहीं तांत्रिकों का दावा है कि, इस साधना के बाद जहां कमलनाथ की सरकार बनेगी, तो वहीं विधायकों की खरीद-फरोख्त पर भी रोक लगेगी।

कुछ इस तरह हो रही साधना

सोशल मीडिया पर चक्र तीर्थ मुक्तिधाम का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ तांत्रिक कमलनाथ का फोटो लगाकर उसके आसपास नींबू, शराब और नकली पुतले रखकर तंत्र किया करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में लगभग 6 से 7 तांत्रिक नजर आ रहे हैं, जो मंत्रोच्चार कर रहे हैं। यह अनुष्ठान आसपास जल्दी चिताओं के बीच हो रहा है। उधर, जब इस अनुष्ठान के बारे में जानकारी जुटा गई तो पता चला कि यह अनुष्ठान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने और कांग्रेस की सरकार एक बार फिर प्रदेश में आ जाए इसके लिए किया जा रहा है। तांत्रिकों का दावा है कि, उन्होंने से पहले भी कई अलग-अलग तरह के अनुष्ठान किए हैं, जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुई है।

ये भी पढ़े- MP के गरबा पांडाल में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित, पोस्टर लगाकर दी चेतावनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+