MP के गरबा पांडाल में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित, पोस्टर लगाकर दी चेतावनी
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
धार्मिक नगरी उज्जैन के गरबा पंडालो में अब माता की भक्ति का रंग चढ़ने लगा है। वहीं आयोजन समितियों द्वारा पांडालों में आने वाली माता, बहना की सुरक्षा के लिए गैर हिंदुओं के नहीं आने की अपील की जा रही है।
शहर के नानाखेड़ा स्टेडियम में गरबा आयोजक संस्था सेवा ही संकल्प ने खुले मंच से गैर हिंदुओं के पंडाल में नहीं आने को लेकर आह्वान किया है। संस्था द्वारा कई सालों से गरबा का आयोजन किया जा रहा है, जहां अबकी बार संस्था ने गरबा पांडाल में बैनर लगाकर गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होने की बात लिखी है।

कुछ ऐसी है अपील
उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से गरबा करवाने वाली संस्था सेवा ही संकल्प ने भी मंच से एक बैनर लेकर लोगों से आह्वान किया है। इस बैनर पर लिखा है कि, गैर हिंदुओं का प्रांगण में प्रवेश वर्जित है। वहीं अपील की गई है कि अगर अन्य लोगों को गरबा देखने आना है तो अपनी माता-बहनों के साथ आए, लेकिन अकेले ना आए। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया की, भीड़ का फायदा उठाकर माता, बहनों, महिलाओं और बेटियों के साथ कोई हरकत ना करें इसको लेकर गरबा पांडाल के मंच से गैर हिंदुओं के आने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
परिवार के साथ गरबा देखने आएं
गौरतलब है कि, गैर हिंदुओं को लेकर बीते सालों में वरिष्ठ भाजपा नेत्री उषा ठाकुर ने भी बयान दिया था, की गैर हिंदू या अन्य लोग जो भी गरबा पांडाल में आएंगे वह तिलक लगाकर ही आएंगे। संस्था के संयोजक बहादुर सिंह ने बताया कि, संस्था द्वारा पारंपरिक और सनातनी गरबे करवाए जाते हैं। हम किसी भी समाज के विरोध में नहीं है। गरबा देखने आने वाले लोगों को पारिवारिक माहौल मिल सके इसके लिए यह आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में गैर हिंदू अगर आते हैं तो वह अपने परिवार के साथ आए।
ये भी पढ़े- Mahakal को भक्त ने भेंट किया चांदी का मुकुट, सावन में टूटा दान का रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications