Ujjain में टिकट ना मिलने से नाराज नेता छोड़ रहे कांग्रेस, प्रदेश प्रवक्ता बोले- जल्द मना लेंगे

(संवाद सुूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

MP Assembly Election 2023 की घोषणा होते ही जहां पार्टियों ने अपने-अपने दावेदार घोषित किए हैं। वहीं कांग्रेस ने भी उज्जैन उत्तर से कांग्रेस नेत्री माया राजेश त्रिवेदी को भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

इसके बाद माया राजेश त्रिवेदी का कांग्रेस कार्यालय में स्वागत सम्मान किया गया, तो वहीं दूसरी ओर उनके नाम की घोषणा होते ही उनके विरोध स्वरूप कई जगहों पर उनके पुतले भी जलाए गए, जिसको लेकर भी शहर में काफी चर्चाएं रही।

Ujjain

विवेक यादव उर्फ विक्की ने कांग्रेस छोड़ी

उज्जैन उत्तर में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी माया त्रिवेदी को घोषित किया। इसके बाद से ही उज्जैन उत्तर से कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे विवेक यादव उर्फ विक्की ने कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। विक्की यादव ने कहा कि, कांग्रेस की परिपाटी शायद अपने ही पार्टी के खिलाफ बागी रहे नेताओं को टिकट देने की बन गई है, जिसको लेकर उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक से दिल्ली में मुलाकात कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

गुप्ता ने साधा यादव पर निशाना

प्रदेश प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने कहा कि, इस बार चुनाव में दावेदारों की संख्या बहुत ज्यादा थी, तो वहीं योग्य उम्मीदवारों को चयनित करना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए थोड़ा मुश्किल था, लेकिन जो नाम चयनित किए गए हैं उसको लेकर कुछ लोगों में नाराजगी है। अपने नाम पर टिकट नहीं होने से कुछ नेता जरूर नाराज हैं, लेकिन उनको वापस साधने का काम किया जा रहा है, और जल्द ही उन्हें मना लिया जाएगा। विवेक यादव उर्फ विक्की का आम आदमी पार्टी में जाना कांग्रेस के लिए जरूर एक क्षति है। उज्जैन में कांग्रेस की ओर से टिकट घोषित किए जाने के बाद से सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां अब नेताओं के दलबदल का सिलसिला जारी है.

ये भी पढ़े- MP Assembly Election: वचन पत्र पर बोले कांग्रेस प्रवक्ता- चुनावी घोषणाएं रेवड़िया बांटने जैसी नहीं होंगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+