MP Assembly Election: वचन पत्र पर बोले कांग्रेस प्रवक्ता- चुनावी घोषणाएं रेवड़िया बांटने जैसी नहीं होंगी

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

MP Assembly Election 2023 को लेकर पूरे प्रदेश में हलचल देखी जा सकती है। वहीं BJP ने प्रदेश में अपनी अधिकतर सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं तो कांग्रेस ने भी नवरात्रि पर्व प्रारंभ होते ही पहली सूची जारी कर दी है। साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी अपने 160 पेज में 1290 वादों का घोषणा पत्र जारी कर दिया है । जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विवेक गुप्ता ने घोषणा पत्र को लेकर कहा कि, कांग्रेस के नए युग की शुरुआत एक बार फिर दिसंबर में होगी। वहीं अशिक्षित बेरोजगार महिलाओं को 1500 से 2000 रूपए दिए जाएंगे, तो 100 यूनिट तक बिजली माफ की जाएगी। 200 यूनिट के ऊपर बिजली का बिल आधा होगा, और युवाओं को रोजगार लगाने के लिए 25 लाख तक का लोन सरकार उपलब्ध कराएगी।

Ujjain

चुनावी घोषणा रेवड़िया बांटने जैसी नहीं होगी

प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने कहा की, कमलनाथ सरकार ने पहले भी सरकार में आते ही किसानों के कर्ज माफ किए थे, जिसे विधानसभा में भाजपा ने स्वीकार भी किया था, और इस वर्ष भी कमलनाथ सरकार अपने वादों को बखूबी पूरा करेगी। गुप्ता ने कहा कि, भाजपा कांग्रेस को लेकर डरी हुई है जिस प्रकार भाजपा ने झूठी घोषणाएं कर तकरीबन 4.30 लाख करोड रुपए से जनता को कर्ज में धकेला है, उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है की जन्म लेने वाला बच्चा भी कर्ज में ही डूबा होगा। मगर, कमलनाथ सरकार ने घोषणाओं को पूरा करने के लिए लोगों को रोजगार देने के साथ ही कई योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है।

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयारी नजर आ रही है, जहां कांग्रेस नेताओं ने राजधानी भोपाल से वचन पत्र जारी किया है। कांग्रेस के पास वचन पत्र के लिए 9 हजार से ज्यादा सुझाव आए। ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों ने कार्ड भी भेजे।समिति ने 1 साल तक काम करके वचन पत्र तैयार किया है। पत्र में 1290 वचन और 125 मुख्य बिंदु शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा की, हम मध्य प्रदेश की आईपीएल टीम बनाने की कोशिश करेंगे। सरकारी भर्ती का कानून बनाएंगे। 2 लाख सरकारी पद भरेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-चार नए पद निर्मित कर करेंगे।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election: सालभर में तैयार हुआ कांग्रेस का वचन पत्र, माचिस की डिब्बी में कमलनाथ को मिले सुझाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+