Mohan Yadav: बेटे के CM बनते ही भावुक हुए पिता, याद आए गरीबी के दिन
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
MP में डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया है, जहां उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉक्टर मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। वहीं यादव के निवास पर कार्यकर्ताओं और परिवार जनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जहां यादव के घर जमकर जश्न मनाया गया। इस बीच यादव की बहन और उनके पिता ने मीडिया से बातचीत करते हुए खुशी जाहिर की है।
राजधानी भोपाल से जैसे ही डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की सूचना धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंची, वैसे ही मोहन यादव के निवास पर बड़ी संख्या में समर्थक एकत्रित हो गए थे, जहां यादव के समर्थकों ने परिवारजनों के साथ जमकर जश्न मनाया। इस दौरान यादव की पत्नी उनकी बहन निगम सभापति कलावती यादव और पिता ने मीडिया से बातचीत करते हुए मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की है।

पिता हुए भावुक, कही ये बात
सीएम मोहन यादव के पिता बताते हैं कि, उन्हें शालिग्राम जी ने उनके घर पर पढ़ाया लिखाया। मैं अपनी गाय ढोर चराता था। उस वक्त मैंने मिल में भी काम किया। भैया को पढ़ाने लिखाने में शालिग्राम ने सहयोग दिया। उस जमाने में बहुत गरीबी थी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, सारी जनता को खुशी है, तो मुझे भी खुशी है। सबकी भलाई में मेरी भलाई है। परमात्मा सभी का भला करें। बहन कलावती यादव की माने तो उन्होंने बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां को सहजता से पूरा किया है। वह परिवार में भी सहजता से रहते हैं, और समाज में भी सहजता से रहते हैं, हम सभी को बहुत खुशी है।
कुछ ऐसा रहा सियासी सफर
उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं, तो वहीं मोहन यादव को आरएसएस का बेहद करीबी माना जाता है। लंबे संघर्ष के बाद डॉक्टर मोहन यादव ने यह मुकाम हासिल किया है, जहां छात्र राजनीति से अपने सियासी करियर की शुरुआत करने वाले मोहन यादव BJP के बड़े नेता बन चुके हैं। मोहन यादव की गिनती उज्जैन संभाग के बड़े बीजेपी के नेताओं में की जाती है, तो वहीं यादव के साथ कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम भी काम करती है।
ये भी पढ़े- Mohan Yadav हुए भावुक, बोले- छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दे दी












Click it and Unblock the Notifications