Ujjain news: 52 साल बाद उज्जैन से MP को मिला CM, प्रकाश चंद्र सेठी के बाद मोहन यादव को मिला मौका
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
धर्म नगरी उज्जैन में एक बार फिर 52 साल बाद उज्जैन विधायक को मुख्यमंत्री का पद मिला है, जहां डॉ. मोहन यादव प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। उज्जैन के दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव RSS के करीबी माने जाते हैं। डॉ. मोहन यादव प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री रहे हैं। डॉ. मोहन यादव लगातार तीसरी बार के विधायक हैं, साथ ही संगठन के बड़े पदों पर रह चुके हैं।
52 साल बाद उज्जैन से मुख्यमंत्री के तौर पर उज्जैन दक्षिण से तीसरी बार विधायक रहे डॉक्टर मोहन यादव को विधायक दल की बैठक सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना है। इसके बाद उज्जैन स्थित उनके कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं खुशी में कार्यकर्ता झूम उठे हैं।

52 साल बाद बने CM
यह धर्म नगरी उज्जैन के लिए बड़े गौरव की बात है कि 52 वर्षों बाद मुख्यमंत्री के तौर पर उज्जैन से विधायक रहे डॉक्टर मोहन यादव प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। उज्जैन से उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके डॉक्टर मोहन यादव अब भोपाल में रहकर प्रदेश की कमान संभालेंगे। उज्जैन के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि, उज्जैन से तीसरी बार के विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री रहे डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया है। वहीं कार्यकर्ता भाजपा के झंडों के साथ सड़कों पर निकल आए हैं, और आतिशबाजी के साथ जश्न में डूब कर एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। भगवान महाकाल की नगरी से यह दूसरी बार है की उज्जैन में विधायक रहे यह दूसरे मुख्यमंत्री हैं। इससे 52 साल पहले विधायक रहे प्रकाश चंद सेठी मुख्यमंत्री बने थे।
मोहन यादव ने कही ये बात
प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से देश में विकास का एक नया आयाम खड़ा हुआ है, शिवराज सिंह चौहान जी, नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के माध्यम से विकास के नए-नए काम प्रारंभ हुए थे उन कामों के बल बूते पर मध्य प्रदेश ने पूरे देश में एक अलग पहचान बनाई है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी समेत सभी वरिष्ठों का आभार मानता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है।
ये भी पढ़े- Mohan Yadav हुए भावुक, बोले- छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दे दी












Click it and Unblock the Notifications