उज्जैन न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे PM MODI, शिवराज सरकार के तीनों मंत्रियों ने की समीक्षा

Google Oneindia News

​उज्जैन, 23 सितम्बर : मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, वित्त और उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा आगामी 11 अक्टूबर को भगवान महाकालेश्वर कॉरिडोर लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक त्रिवेणी संग्रहालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की चर्चा की गई। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

ujjain

कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया जायेगा

​मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बैठक में कहा कि, यह आयोजन पूर्ण रूप से धार्मिक आयोजन होगा। इस कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया जायेगा। मुख्यमंत्री की यह इच्छा है कि कार्यक्रम के आयोजन की समिति बने। समिति में उज्जैन के प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक और सन्तों को शामिल किया जाये। इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे। मंत्री सिंह ने कहा कि, आयोजन समिति के सदस्य हेतु नामांकन कलेक्टर को सौंपे जायें। समाज का हर वर्ग इस कार्यक्रम से जुड़ना चाहिये। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री द्वारा समिति की बैठक भी ली जायेगी।

सदस्यों से कई सुझाव प्राप्त किये गये

​मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, महाकालेश्वर कॉरिडोर को एक अच्छा-सा नाम दिया जाना चाहिये। इसके लिये आयोजन समिति के सदस्यों से कई सुझाव प्राप्त किये गये। इनमें सदस्यों द्वारा रूद्रपथ, श्वेताद्री, महाकाल लोक, महाकाल देवस्थान परिक्षेत्र, महाकाल पथ, महाकाल विथिक, शिवांगन, महाकाल वाटिका, अवंतिका पथ, महाकाल मण्डप आदि नाम सुझाये गये।

पूरा देश इस कार्यक्रम से जुड़ेगा

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, यह कॉरिडोर पूरे देश में अपने आप में अदभुत बनेगा। शहर के सभी मन्दिरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन, सजावट का कार्य किया जाये। लोकार्पण समारोह के दिन हर घर में दीप प्रज्वलित किये जायें। उत्सव का वातावरण बने। पूरे मध्य प्रदेश के प्रमुख मन्दिरों में भी उस दिन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। महाकालेश्वर कॉरिडोर लोकार्पण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया जायेगा। पूरा देश इस कार्यक्रम से जुड़ेगा। धार्मिक नगरी के अलावा उज्जैन पर्यटन का केन्द्र भी बनेगा।

ये भी पढ़े- MP : कारम डैम प्रभावितों ने बुलंद की आवाज, सियासत के गढ़ में हुई आदिवासी न्याय यात्रा की एंट्रीये भी पढ़े- MP : कारम डैम प्रभावितों ने बुलंद की आवाज, सियासत के गढ़ में हुई आदिवासी न्याय यात्रा की एंट्री

Comments
English summary
Ministers of Shivraj government reviewed the Mahakal Corridor launch program
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X