Mandsour में दर्दनाक सड़क हादसा, बुझ गए एक ही घर के 3 चिराग

मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, जिसमें एक ही परिवार के 3 चिराग बुझ गए।

ujjain

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, जिसमें एक ही परिवार के 3 चिराग बुझ गए। दरअसल, नीमच जिले के मनासा के ग्राम बर्डिया का परिवार कार में सवार होकर रतलाम जिले के हनुमंतिया गांव के मंदिर में मन्नत के कार्यक्रम में शिरकत करने गया था। वापस लौटते समय मंदसौर जिले के दलौदा समीप भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 1 बच्चे सहित 3 लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई, और 4 लोग गंभीर रूप घायल हो गए। जिनमें से 2 महिलाओं को उदयपुर रैफर किया है, तो वहीं 2 लोगों का इलाज मंदसौर के जिला चिकित्सालय में जारी है।

इनकी हुई मौत, ये हुए घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद दर्दनाक था, जहां हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। वहीं लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया तो वहीं मृतकों को भी अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। हादसे में अयान पिता नवीन डाबर, नितेश पिता श्यामलाल डाबर, पूजा पति रमेश डाबर की घटना स्थल पर मौत हो गई, तो वहीं वंदना पति बंटी डाबर, उमा पति पंकज डाबर, मुन्नी पति मुकेश डाबर,काजल पति प्रकाश डाबर घायल हैं। परिजनों के मुताबिक कार कंटेनर से जा टकराई, जिसके चलते गंभीर हादसा हो गया।

इंदौर में बसों की हुई टक्कर

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई घटनाक्रम गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे का बताया जा रहा है, जब खंडवा से इंदौर जा रही बस के सामने अचानक दूसरी बस आ गई, जिसके चलते दोनों बसों में जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बसों में हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि, इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। वहीं इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जहां लोगों ने घायलों को बस से निकाला तो वहीं पुलिस और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इंदौर से चार एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई, जहां चारों को लेकर अस्पताल पहुंची।

ये भी पढ़े- Indore बस हादसे पर CM Shivraj ने जताया दुख, मृतक और घायलों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+