Ujjain News: 10 करोड़ की लागत से बनेगी हेरिटेज होटल, 5 स्टार जैसे फैसिलिटी मिलेगी
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के समीप स्थित महाराजवाडा को 10 करोड़ से अधिक की लागत से हेरिटेज होटल के रूप में डेवलप किया जा रहा है। मंगलवार सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने महाराजवाड़ा पहुंचकर निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया, और निर्माण एजेंसी एमपी टूरिज्म और संबंधित ठेकेदार को तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उज्जैन शहर में लगातार विकास कार्य जारी है, जहां इसके मध्य नजर अलग-अलग स्थान पर कई नवीनीकरण के कार्य किया जा रहे हैं। इसी के साथ-साथ कई नए प्रोजेक्ट के शहर में आ रहे हैं। वहीं इन प्रोजेक्ट्स के अंतर्गत लगातार अलग-अलग तरह के काम शहर में हो रहे हैं जिनका निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि, सिहंस्थ 2028 के तैयारियों के क्रम में महाराजवाडा को हेरिटेज होटल बनाया जा रहा है। जिसमें 21 से अधिक रूम, रूफटॉप रिस्टोरेंट आदि कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। कलेक्टर सिंह ने एमपी टूरिज्म के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से समय पर पूरा कराएं। इसके बाद कलेक्टर सिंह ने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत पहले चरण में 10 करोड़ से अधिक की लागत से मंगलनाथ मंदिर परिसर में स्टोन क्लैडिंग का काम किया जाएगा। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार सुबह मंगलनाथ मंदिर पहुंचकर यहां प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।
उन्होंने सिंहस्थ 2028 के लिए मंदिर परिसर के कायाकल्प के लिए प्रस्तवतित 20 करोड राशि से प्रस्तावितकार्यो डीपीआर का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ उज्जैन विकास प्राधिकरण संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री नीरज पांडे, एसडीएम एल एन गर्ग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
ये भी पढ़े- Ujjain News: सावन में महाकाल सवारी की तैयारी, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए












Click it and Unblock the Notifications