Ujjain News: महंत बालकनाथ ने किए महाकाल दर्शन, भस्म आरती देखने के बाद कही ये बात
उज्जैन में राजस्थान विधानसभा के सदस्य बालकनाथ योगी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन अभिषेक किया साथ ही भस्मार्ती में भी सम्मिलित हुए। इस दौरान पीरयोगी रामनाथ महाराज गादीपति भर्तृहरि गुफा भी पूजन में सम्मिलित हुए।
महंत बालक नाथ महाराज के शिष्य गुड़गांव के विवेक सिंह राव द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान को 01 लाख की नगद राशि भेट की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उमेश पंड्या, आशीष दुबे द्वारा महन्त श्री द्वय का स्वगात व सम्मान किया गया। साथ ही दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर सम्मान किया गया।

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में झारखंड के हज़ारी बाग से पधारे साहेब सोनी ने पुरोहित नवीनत शर्मा व रूपम शर्मा की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को 1 नग चांदी का मुकुट मय 02 नग नाग कुंडल सहित भेट किया। जिसका कुल वजन 4007 ग्राम है।
इसके अतिरिक्त उत्तरप्रदेश के मेरठ के मनीष विज द्वारा पुरोहित आदेश शर्मा की प्रेरणा से 01 नग मुकुट दान में प्राप्त हुआ, जिसका वजन 488.000 ग्राम है।
जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा दोनों दानदाता से प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुम्बई निवासी कन्नू भाई पुरुषोत्तम मर्चेंट द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य हेतु रुपये 03 लाख की राशि का चेक प्रदान किया गया। युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष मेहुल वेद की उपस्थिति में मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ को चेक भेट किया गया। मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा दानदाता का विधिवत संम्मान किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, प्रशांत त्रिपाठी उपस्थित थे।
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में सागर की शिवाय बिल्डर्स एन्ड डेवलपर्स फर्म द्वारा संजय पुजारी (टोनी गुरु) की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को 01 नग चांदी का छत्र भेंट किया गया। जिनका कुल वजन 2112.800 ग्राम है।
जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रभारी अधिकारी दर्शन व्यवस्था राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल को भक्त ने दी चमचमाती भेंट, जिसने देखा चौंका












Click it and Unblock the Notifications