Ujjain News: दर्शनार्थियों के साथ कैसा रखें व्यवहार, महाकाल मंदिर के गार्डों को मिली स्पेशल ट्रेनिंग

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मन्दिर में अनुबंधित क्रिस्टल कंपनी के समस्त गार्डों सुपरवाइजरों को सीएसपी कोतवाली ओपी मिश्रा, महाकाल 2 आई.सी. हेमंत सिंह जादौन, एएसआई चंद्रभान सिंह चौहान, महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, प्रभारी अधिकारी सुरक्षा अनुराग चोबे, क्रिस्टल कंपनी के मैनेजर विजय कापर द्वारा सभी गार्डों ट्रेनिंग दी गई।

जिसमें मन्दिर में आने वाले यात्रियों से विनम्रता पूर्ण व्यवहार करने के निर्देश प्रदान किये गए। गार्डों को सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर व मजबूत करने , श्रद्धालुओं की सहायता करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।

Ujjain

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिनांक 29 मई को रात्रि 10 बजे पश्चात शंख द्वार के समीप कोठार गेट का वीडियो वायरल हुआ था। उक्त संबंध में CCTV फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें यात्रियों द्वारा उक्त द्वार से जबरजस्ती मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास किया गया था। उनको रोकने पर यात्रियों व सुरक्षाकर्मियों द्वारा आपस में मार-पीट की गई।

जिसमें प्रथम दृष्ट्या सुरक्षाकर्मी गोपाल सिंह एवं बलराम सिंह को श्रद्धालु के साथ मारपीट करना पाया गया था। साथ ही फुटेज के अवलोकन के आधार पर निरीक्षक निर्माल्य द्वार व सुरक्षाकर्मियों को भी निलंबित किया गया था। फुटेज में यात्रियों द्वारा भी अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया है। जिसके अनुसार यात्रियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक महाकाल मंदिर से लगातार दर्शन को लेकर विवाद के मामले सामने आ रहे हैं, जहां दर्शनार्थी और सुरक्षा कर्मियों के बीच अक्सर मारपीट की घटना सामने आती है। वहीं अब एक बार फिर दर्शन को लेकर हुए बवाल ने महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं, जहां अब इस तरह की हरकत करने वालों पर मंदिर प्रबंधन समिति और प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है। ये देखने वाली बात होगी, लेकिन लगातार हो रहे महाकाल मंदिर में विवाद के चलते महाकाल मंदिर की प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़े- Indore News: BJP की रिकॉर्ड जीत, लेकिन क्या मुस्लिम नहीं साथ?, NOTA ने चौंकाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+