Indore News: BJP की रिकॉर्ड जीत, लेकिन क्या मुस्लिम नहीं साथ?, NOTA ने चौंकाया
Lok Sabha Election Result: देशभर के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मतगणना संपन्न हुई है, जहां इंदौर से BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने 11 लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल की है। वहीं अबकी बार इंदौर से NOTA ने खास रिकॉर्ड बनाया है, जहां NOTA को 2 लाख से ज्यादा मत मिल चुके हैं।
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में मतगणना संपन्न हुई है। धार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डॉ. अम्बेडकर नगर महू विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना भी इंदौर में की गई है। मतगणना कार्य के लिए लगभग 700 अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया गया था।

खजराना में NOTA को सबसे ज्यादा वोट
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में NOTA ने बेहद खास रिकॉर्ड बनाया, जहां मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में NOTA को अच्छे वोट मिले हैं। सोशल मीडिया पर चल रही एक पोस्ट के मुताबिक जिले में NOTA को सबसे ज्यादा वोट BJP विधायक महेंद्र हार्डिया की सीट विधानसभा 5 से 53 हजार 133 वोट मिले हैं। खजराना और आजाद नगर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र इसी विधानसभा में हैं।
इसके बाद NOTA को सबसे ज्यादा वोट कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा 1 में 31 हजार 835 आए हैं। यहां चंदन नगर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। इसके अलावा विधानसभा 2 में 21 हजार 330 वोट, इंदौर 3 में 23 हजार 618, इंदौर 4 में 22 हजार 956, राऊ में 28 हजार 626, देपालपुर में 17 हजार 771, सांवेर में 19 हजार 086 वोट NOTA को गए हैं।
लालवानी ने बनाया जीत का रिकॉर्ड
देश भर के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना संपन्न हो चुकी है, जहां BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने लगभग 11 लाख वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल की है।
इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदान से पहले ही नामांकन वापस लेते हुए BJP का दामन थाम लिया था, जहां इसके बाद BJP का मुकाबला कांग्रेस से ना होते हुए क्षेत्रीय राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ था। वहीं इस मुकाबले को BJP ने लगभग 11 लाख वोटों से जीत लिया है।
ये भी पढ़े- Indore Lok Sabha Election Result: BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने किसे दिया रिकॉर्ड जीत का श्रेय, जानिए













Click it and Unblock the Notifications