Ujjain: देश में पहली बार ATM से मिलेगा लड्डू प्रसाद, महाकाल मंदिर में मशीन कैसे करेगी काम, जानिए
मध्यप्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीएम मशीन का शुभारंभ किया। लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीम के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद सुविधापूर्वक प्राप्त होगा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन,जलाभिषेक उपरांत लड्डू प्रसाद वैंडिंग ए. टी.एम. मशीन का शुभारंभ किया गया।

लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीम मशीन द्वारा क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट करने के उपरांत प्रसाद के कूप से लड्डू का पैकेट मशीन से बाहर निकलेगा। मंदिर समिति ने कोयंबटूर की 5G टेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा यह ऑटोमेटिक मशीन ली गई है।
मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मशीन हेतु की जा रही प्रक्रिया के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के भक्त द्वारा गुप्त दान में लड्डू प्रसाद वैंडिंग मशीन देने की मंशा जाहिर की गई। जिसे प्रबंध समिति द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया। इस मशीन के द्वारा 100 ग्राम 200 ग्राम और 500 ग्राम लड्डू के पैकेट श्रद्धालु प्राप्त कर सकेंगे। मशीन की लागत अनुमानित रुपये 02 लाख 50 हज़ार है। यह हाईटेक सुविधा देश के किसी भी अन्य मंदिर में फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
उल्लेखनीय है कि, विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी भगवान श्री महाकालेश्वर मन्दिर में प्रबंध समिति द्वारा लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई एवं नि:शुल्क अन्नक्षेत्र संचालित किया जा रहा है। मंदिर के लड्डू प्रसाद एवं अन्नक्षेत्र में नि:शुल्क भोजन प्रसादी को एफएसएसएआई द्वारा 5 स्टार रेटिंग के दर्जे में शामिल कर भारत सरकार द्वारा प्रमाण-पत्र जारी किया जा चुका है।वर्ष 2021 में सम्पूर्ण भारत में श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा लड्डू प्रसाद के क्षेत्र में हाईजिनिंक उत्कृष्टता में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाला सम्भवतः प्रथम धार्मिक संस्थान है और नि:शुल्क अन्नक्षेत्र हाईजिनिक उत्कृष्टता 5 स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाला धार्मिक संस्थानों में तीसरा संस्थान है।
ये भी पढ़े- बागेश्वर सरकार के हिंदू राष्ट्र वाले मुद्दे पर लोगों ने कही चौंकाने वाली बात, किसकों दिया चैलेंज, जानिए
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications