Ujjain News: महाकाल मंदिर में क्यों लगी आग?, मुंबई से आए एक्सपर्ट की जांच ने चौंकाया

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में हुई अग्नि दुर्घटना के पश्चात जिले में अग्निशमन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में महाकाल मंदिर में सुरक्षा उपायों को और मजबूत बनाने और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही हैं। ताकि भविष्य में इस प्रकार की अग्नि दुर्घटना दोबारा न हो। कलेक्टर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शर्मा द्वारा लगातार महाकाल मंदिर का मौका मुआयना कर विशेषज्ञों की राय भी ले रहे हैं।

प्रशासन की पहल पर श्री महाकाल मंदिर में हुई अग्नि दुर्घटना पर विस्तृत जांच के लिए फोरेंसिक फायर विशेषज्ञ मुंबई नीलेश उकुंडे उज्जैन पहुंचे। सोमवार को कलेक्टर सिंह ने फायर एक्सपर्ट उकुंडे के साथ बैठक कर उन्हें अग्नि दुर्घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विशेषज्ञ को जल्द बेहतर कार्ययोजना बनाने और सुरक्षा सुझाव देने के लिए कहा हैं।

Ujjain

अग्नि दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच भी जारी है। मुख्य कार्यपालन पदाधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना ने बताया कि, घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर प्रतिवेदन दिया जाएगा। बताया गया हैं कि जांच में पाए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्राथमिक रिपोर्ट यथा शीघ्र सौंपी जाएगी। जिसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट भी बनाई जाएगी। जिस पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

अपर कलेक्टर अनुकूल जैन ने बताया कि जांच के संबंध में दुर्घटना के सभी वीडियो फुटेज का गहन अवलोकन किया जा रहा हैं। साथ ही नियमित श्रद्धालु, पुजारी और मंदिर समिति के कर्मचारियों के भी बयान लिए जा रहे हैं। इस संबंध में फायर एक्सपर्ट से भी चर्चा की जा रही हैं।

कलेक्टर एसपी ने किया महाकाल मंदिर का निरीक्षण

सोमवार रात्रि को उज्जैन कलेक्टर श्री सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने महाकाल मंदिर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की अग्नि दुर्घटना ना हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने आगामी रंग पंचमी त्योहार के संबंध में निर्देश दिए कि मंदिर समिति के निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार मंदिर में रंग पंचमी पर भगवान का पूजन किया जाए। पूजन के निर्धारित सामग्री के अलावा किसी भी प्रकार के रंग गुलाल या ऐसी सामग्री जिससे दुर्घटना की संभावना हो, वह मंदिर में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने आगामी त्योहारों पर एहतियातन सभी आवश्यक सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी जयंत सिंह राठौड़, प्रशासक महाकाल मंदिर संदीप सोनी सहित उन अधिकारी उपस्थित रहें।

ये भी पढ़े- Ujjain News: 'दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी', महाकाल मंदिर आग पर बोले CM मोहन यादव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+