Ujjain News: 'दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी', महाकाल मंदिर आग पर बोले CM मोहन यादव
Mahakal Temple Fire: महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में आरती के दौरान आग भड़क गई, जिसमें पुजारी सहित 13 लोग झुलसे गए। आग में झुलसे 13 लोगों में से 8 लोग इंदौर रेफर किए गए हैं। हादसा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुआ, जब भस्म आरती के दौरान गुलाल डालने से आग पकड़ ली, जिसमें पुजारी सहित 13 लोग घायल हो गए।
भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का कहना है, "...कुछ पुजारी घायल हो गए हैं, और उन्हें इंदौर और उज्जैन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मैं वहां जा रहा हूं।" यह भगवान का आशीर्वाद है कि, यह कोई बड़ी घटना नहीं हुई, लेकिन जो कुछ भी हुआ है, मैंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं, और यह सुनिश्चित करूंगा कि ऐसी चीजें दोबारा न हों। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।''

हादसा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुआ, जब भस्म आरती के दौरान गुलाल डालने से आग पकड़ ली, जिसमें पुजारी सहित 13 लोग घायल हो गए। 8 लोगों को इंदौर रेफर किया गया, समय रहते आग पर काबू पाया गया, घायलों से मिलने उज्जैन के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार भस्म आरती के दौरान हुई आगजनी की घटना के उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
मान्यता है कि, देश में सबसे पहले होली का पर्व धार्मिक नगरी उज्जैन में मनाया जाता है, जहां महाकालेश्वर मंदिर से पूरे देश में होली की शुरुआत होती है।
ये भी पढ़े- Mahakal Temple Fire की मजिस्ट्रियल जांच होगी, गृह मंत्री अमित शाह ने CM मोहन यादव से जाने हाल












Click it and Unblock the Notifications