Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर लाखों भक्तों ने किए महाकाल दर्शन, कैसी है व्यवस्था, बताया
मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही बड़ी संख्या श्रद्धालुओं के आने का दौर चालू रहा जो लगातार जारी रहा। हर हर महादेव, बम बम भोले, जय श्री महाकाल के जयकारों के साथ श्रद्धालु ने सुव्यवस्थित भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।
भगवान महाकाल के दर्शन करने मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर अपने लाभ कमाया है। इस दौरान वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव साझा किए हैं।

1 घंटे कतार में लगने के बाद नंबर आया
वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में आगरा से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने उज्जैन आए गगन बताते हैं कि, महाकाल के दर्शन करके बहुत अच्छा लगा, लगभग 1 घंटे कतार में लगने के बाद उनका नंबर आया है। बेंगलुरु से आई भगवान महाकाल की भक्तों ने बताया कि, दर्शन करके अच्छा लग रहा है, व्यवस्थाएं काफी अच्छी है। गुजरात से महाकाल दर्शन के लिए आई अनुश्री बताती है कि, महाकाल दर्शन करके अच्छा लगा, महाकाल दर्शन करने में समय लगा है, लेकिन व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। अहमदाबाद से महाकाल दर्शन करने आई पूजा पटेल बताती है कि, महाकाल दर्शन करके अच्छा लगा था, लेकिन व्यवस्थाएं अच्छी है।
मुख्यमंत्री ने किए महाकाल दर्शन
उज्जैन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ड़ॉ मोहन यादव सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु पहुँचे। नंदीमंडपम में आरती में सम्मिलित हुए। आरती उपरांत डॉ. यादव ने श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन-अर्चन किया। पूजन महेश पुजारी, आकाश पुजारी व आशीष पुजारी ने सम्पन्न करवाया। मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत व सम्मान किया गया। महाकाल दर्शन के लिए प्रशासन ने खास व्यवस्थाएं की हुई है, जहां महाकाल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लगभग 1 घंटे का समय लग रहा है, इसी के साथ-साथ महाकाल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा न हो इसका ध्यान पुलिस प्रशासन की ओर से रखा जा रहा है।
ये भी पढ़े- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन में लगेगा कितना समय, कैसी है व्यवस्था, जानिए












Click it and Unblock the Notifications