Ujjain: महाकाल की शरण में फॉरेन डेलीगेट्स, नंदी के कानों में कही मन की मुराद
मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में 01 मार्च से 02 मार्च तक रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव 2024 आयोजित किया गया है। जिसमे फॉरेन डेलीगेट्स की भी सहभागिता है। यू.एस. के काउंसलर माइक हेंगी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। पूजन पुजारी आकाश शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी, प्रशासक के निज सचिव प्रशान्त त्रिपाठी, सत्कार सहायक चन्द्रप्रकाश शर्मा द्वारा उनका सम्मान किया गया।
अदाणी इंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव विनोद अडानी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। अडानी पूजन श्री आकाश पुजारी ने सम्पन्न करवाया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक के निज सचिव प्रशान्त त्रिपाठी, सत्कार सहायक चन्द्रप्रकाश शर्मा उपस्थित थे। उनके द्वारा अडानी सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय 'रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024' में सिंगल क्लिक के माध्यम से विभिन्न इकाइयों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कुल 10 हजार 064 करोड़ रुपए लागत की 61 इकाइयों का सिंगल क्लिक से भूमि पूजन और लोकार्पण किया। ये इकाइयां प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थापित की गई हैं और नई इकाइयां भी प्रारंभ हो रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम उद्योग पुरी जिला उज्जैन में भी नई इकाइयों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन के रीजनल इंडस्ट्री एकक्लेव के पश्चात प्रदेश में जबलपुर, रीवा और ग्वालियर में भी रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित की जाएंगी। कॉन्क्लेव के दौरान ही औद्योगिक इकाईयों के लोकार्पण और भूमि पूजन भी किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जीडीपी ग्रोथ अनेक देशों को आश्चर्य चकित कर रही है। दुनिया हमारी तरफ उम्मीद की नजरों से देख रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कान्क्लेव में पधारे निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि, उद्योग जगत से सभी को अनेक आशाएं है। भारत के करीब 140 करोड़ नागरिक भी राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं।
ये भी पढ़े- Ujjain: क्या मुर्दे की राख से होती है महाकाल की भस्म आरती?, जानिए












Click it and Unblock the Notifications