Ujjain: महाकाल की महिमा देख भक्त चौंके, मंदिर के लिए दिया लाखों का दान
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुजरात के राजकोट से पधारे सागर डी. जरिया ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य हेतु रुपये 5 लाख का आर.टी.जी.एस के माध्यम से मंदिर प्रबंध समिति के एकाउंट में किया गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री गणेश कुमार धाकड़ द्वारा दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर सम्मान किया गया।

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में इंदौर के आनंद नायक द्वारा श्री महाकालेश्वर मन्दिर के नंदीमंडपम में भगवान श्री महाकालेश्वर भगवान के समक्ष स्थापित श्री नंदीकेश्वर को सुवर्ण सींग अर्पित किए। जिसका वजन 25 ग्राम 230 मिलीग्राम है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल व दर्शन व्यवस्था के राजेन्द्र सिंह सिसोदिया द्वारा दानदाता को रसीद प्रदान कर सम्मान किया गया। मंदिर की कोठार शाखा प्रभारी मनीष पांचाल द्वारा बताया गया कि, सुवर्ण सींग श्री नंदीकेश्वर भगवान को लगा दिए गए।
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में कोलकाता के श्री विशम्भर शरण भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। भस्म आरती उपरान्त श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य हेतु रुपये 51 हजार की राशि का चेक प्रदान किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रभारी उमेश पड्या व आशीष दुबे द्वारा दानदाता का सम्मान किया गया।
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को मुम्बई से पधारे भक्त अनुरंजन जोशी द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को मंदिर के पुजारी ओम शर्मा की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट, 01 थाली व 01 छोटा कलश भेंट किये गये। जिनका कुल वजन लगभग 1080.400 ग्राम है।
इसी प्रकार पुणे के दानदाता सोमनाथ किशन सोन द्वारा लोकेश जोशी की प्रेरणा से 01 नग मुकुट श्री महाकालेश्वर भगवान को अर्पित किया गया, जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के दर्शन व्यवस्था राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दोनों दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल को भक्त ने दी चमचमाती भेंट, जिसने देखा चौंका












Click it and Unblock the Notifications