Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mahakal मंदिर में भस्म आरती की नई व्यवस्था, कैसे होगी बुकिंग, जानिए

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुप्रसिद्ध भस्म आरती की बुकिंग व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सुगम और सुचारू बनाने के लिए उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में नई व्यवस्था 1 जून से लागू कर दी गई है। जिसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार श्री महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाइट पर 1 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए 9153 श्रद्धालुओं की भस्म आरती की रिक्वेस्ट स्वीकृत की गई हैं। साथ ही अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह की बुकिंग भी ओपन रहेगी।

नई व्यवस्था के तहत अब श्रद्धालु पहले से ही अपनी भस्म आरती प्लान सकेंगे। जिसमें हर माह की एक तारीख को अगले माह की भस्म आरती की बुकिंग जारी कर दी जाएगी। जैसे कि 1 जून को अगले जुलाई माह की बुकिंग जारी की गई है। साथ ही उसके आगमी 3 माह के लिए भस्म आरती की बुकिंग ओपन रहेगी।

Ujjain

श्रद्धालुओं को अपनी भस्म आरती बुकिंग की जानकारी उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजी जायेगी। श्रद्धालुओं को 24 घंटे के अंदर निर्धारित शुल्क जमा कर अपने पास जनरेट करने होंगे। 24 घंटे के अंदर पास नहीं जनरेट करने पर श्रद्धालु की रिक्वेस्ट कैंसल कर दी जाएगी और वेटिंग लिस्ट की मैरिट के आधार पर श्रद्धालु की रिक्वेस्ट स्वीकार की जाएगी।

श्रद्धालु इस प्रकार बुक करें अपनी भस्म आरती

श्रद्धालु अपनी भस्म आरती की बुकिंग के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.com पर जाकर भस्म आरती के एडवांस बुकिंग के ऑप्शन पर क्लिक कर अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह के लिए अपनी भस्म आरती बुक कर सकते हैं।

15 जून को पूर्ण रूप से बंद होगी पुरानी व्यवस्था

भस्म आरती की बुकिंग की पुरानी व्यवस्था जिसमें 15 दिन पहले भस्म आरती बुक की जाती थी। इसे 15 जून तक पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि, पहले पोर्टल खोलते ही 10 से 15 मिनट के अंतराल में भस्म आरती बुकिंग फूल हो जाती थी। जिससे श्रद्धालुओं को काफी असुविधा होती थी। नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु अब अपनी भस्म आरती प्लान कर सकेंगे।

भस्म आरती के लिए सभी को मिलेंगे समान अवसर

भस्म आरती बुकिंग के लिए पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। भस्म आरती बुकिंग के लिए प्राप्त रिक्वेस्ट की मॉनिटरिंग होगी। आधार नंबर/मोबाइल नंबर की जांच कर देखा जाएगा कि संबंधित द्वारा भस्म आरती बुकिंग का दुरुपयोग न हों।

ये भी पढ़े- Mahakal मंदिर में मारपीट करने वालों पर एक्शन, सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालुओं को मिली सजा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+