Ujjain News: महाकाल की महिमा देख भक्त चौंके, लाखों का दिया दान
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पधारे राकेश वर्मा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा (बाला गुरु) की प्रेरणा से रुपये 5 लाख 51 हज़ार की दान राशि का चेक श्री महाकलेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को प्रदान किया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा दानदाता का विधिवत सम्मान किया गया। इस दौरान पुजारी अभिषेक शर्मा, लेखापाल विपिन ऐरन, राकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

भगवान श्री महाकाल की सेवा में भक्त गण अनेक अवसरों पर स्वर्ण-रजत, आभूषण व अन्य सामग्री आदि भेँट करते हैं। इसी क्रम में बालोत्रा, राजस्थान निवासी श्रद्धालु महेंद्र कुमार केसाराम सुंदेसा ने पुजारी चम्मू गुरुजी की प्रेरणा से भगवान श्री महाकाल को 808 ग्राम वजन का सुन्दर नक्काशीदार स्वर्ण पालिश किया रजत मुकुट भेँट किया। सुंदेसा ने महाकाल महालोक का भ्रमण भी किया। मन्दिर की कोठार शाखा ने श्रद्धालु जन को विधिवत रसीद प्रदान की तथा मन्दिर अधिकारी आर. के. तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया.
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में इंदौर के आनंद नायक द्वारा श्री महाकालेश्वर मन्दिर के नंदीमंडपम में भगवान श्री महाकालेश्वर भगवान के समक्ष स्थापित श्री नंदीकेश्वर को सुवर्ण सींग अर्पित किए। जिसका वजन 25 ग्राम 230 मिलीग्राम है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल व दर्शन व्यवस्था के राजेन्द्र सिंह सिसोदिया द्वारा दानदाता को रसीद प्रदान कर सम्मान किया गया। मंदिर की कोठार शाखा प्रभारी मनीष पांचाल द्वारा बताया गया कि, सुवर्ण सींग श्री नंदीकेश्वर भगवान को लगा दिए गए।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पधारे राकेश वर्मा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा (बाला गुरु) की प्रेरणा से रुपये 5 लाख 51 हज़ार की दान राशि का चेक श्री महाकलेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को प्रदान किया।
ये भी पढ़े- Ujjain News: क्या गर्भ गृह से शुरू होंगे महाकाल दर्शन?, प्रशासक ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications