Ujjain News: क्या गर्भ गृह से शुरू होंगे महाकाल दर्शन?, प्रशासक ने कही ये बात
मध्यप्रदेश के उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने बड़ी संख्या श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जहां महाकाल लोक बनने के बाद महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुगणों में इजाफा हुआ है। यही कारण है कि, महाकाल लोक बनने के बाद से ही महाकाल मंदिर में गर्भ गृह बंद कर दिया गया है।
महाकाल मंदिर के गर्भ गृह से भगवान के दर्शन को लेकर बड़ा अपडेट निकलकर सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर लगातार चल रही भ्रामक खबरों को निराधार बताते हुए प्रशासक ने अपना पक्ष रखा है।

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री गर्भगृह में प्रवेश को लेकर मंदिर प्रशासन की कोई योजना नहीं है। इस संबंध में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री गर्भगृह प्रवेश को लेकर किसी भी प्रकार का निर्णय नही लिया गया है न ही इस संबंध में भविष्य में कोई योजना है।
इस संबंध में मीडिया में भ्रामक खबर चलाई जा रही है कि श्री गर्भगृह में शनिवार, रविवार व सोमवार को छोड़कर श्री गर्भगृह में प्रवेश दिया जाएगा, जो कि असत्य एवं भ्रामक समाचार है।
पिछले कई सालों से भगवान महाकालेश्वर के गर्भ गृह से दर्शन बंद है, जिसके बाद अब लगातार भगवान महाकालेश्वर के गर्भ गृह से दर्शन खोलने की मांग की जा रही है। इस बीच अब सोशल मीडिया और अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार इसे लेकर मांग उठने लगी है। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि, आखिर कब तक महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन भगवान महाकालेश्वर के दर्शन गर्भ गृह से शुरू करता है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तोमध्यप्रदेश के उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने बड़ी संख्या श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जहां महाकाल लोक बनने के बाद महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुगणों में इजाफा हुआ है। यही कारण है कि, महाकाल लोक बनने के बाद से ही महाकाल मंदिर में गर्भ गृह बंद कर दिया गया है।
ये भी पढ़े- Ujjain में कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने किए महाकाल दर्शन, भक्तों को देखने मिला दिव्य दृश्य












Click it and Unblock the Notifications